BSF Head Constable 1121 Vacancy Online Form

BSF में हेड कांस्टेबल के 1121 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं और 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका

देशभक्ति और करियर एक साथ करने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका हैं, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल के 1121 पदों पर भर्ती की घोषणा की हैं, जिसमे कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर के 910 और हेड कांस्टेबल रेडियो मैकेनिक 211 पद हैं | आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी | BSF हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 का विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा |

बीएसएफ हेड कांस्टेबल पद के लिए सैलरी 25,500 – 81,100 रूपये प्रतिमाह दी जायेगी | इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं, 12वीं व आईटीआई होना चाहिए | आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष से 28 वर्ष हो, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छुट दी जायेगी | आवेदन शुल्क जनरल/ ओ.बी.सी/ ई.डब्लू.एस. के लिए 100/- रूपये और एससी/ एसटी के लिए नि:शुल्क हैं |

हेड कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार का चयन शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) ऑनलाइन सीबीटी एग्जाम, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा | पात्र उम्मीदवार BSF की ऑफिसियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर 24 अगस्त से 23 सितम्बर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं |

BSF ऑफिसियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *