फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 : हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने 54 वें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता समारोह में जीत हासिल कर भारतीय विश्व सुन्दरी का ख़िताब हासिल किया हैं मानुषी छिल्लर पहले नंबर पर और , जबकि पहली धावक रही जम्मू-कश्मीर से साना दुआ और दूसरे रनर-अप बिहार से प्रियंका कुमारी हैं।यह आयोजन रविवार को मुंबई में यशराज स्टूडियो में आयोजित किया गया।
मानुषी छिल्लर का परिवार और शिक्षा
मानुषी के माता पिता डॉक्टर हैं , डॉक्टर पैरेंट्स के घर की बेटी मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था- केवल एक चीज जिसपर मुझे अपनी जिंदगी में निश्चित विश्वास है वो है अनिश्चितता और यही इस पीजेंट के बारे में सबसे अमेजिंग है।
मानुषी छिल्लर को मिले अवार्ड
छिल्लर अब चीन में होनी वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्नव करेंगी। मिस इंडिया के अलावा मानुषी को मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी मिला है। अपनी इस यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि इन 30 दिनों तक मैं दुनिया को बदलने के एक नजरिए के साथ आगे बढ़ी हूं। इसके अलावा विनाली भटनागर ने मिस एक्टिव क्राउन का जबकि वमिका निधी ने बॉडी ब्यूटीफुल का स्पेशल अवॉर्ड जीता है।
इस शो का आयोजन करण जौहर और रितेश देशमुख द्वारा आयोजित किया गया था, जो दर्शकों के बीच तनाव को कम करने और दर्शकों में मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए, सोनू निगम, आलिया भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत और रणबीर कपूर ने लाइव-ऑन-स्टेज पर प्रदर्शन किया जिससे ग्लैमर को जोड़ा गया |