संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 18 मई को एनडीए की 400 और सीडीएस की 339 वेकेंसी के लिए भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 18 मई से शुरू होगी और 7 जून तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर सकते हैं । संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इसकी परीक्षा आयोजन की दिनांक 4 सितंबर रखी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते वे 14 जून से 20 जून 2022 के बीच अपना आवेदन वापस भी ले सकेंगे।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) 2022 परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। हम यहाँ एनडीए और सीडीएस रिक्तियों के लिए पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों का उल्लेख कर रहे है ।
सीडीएस रिक्तियों के लिए पात्रता मानदंड: –
यूपीएससी एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ) भर्ती 2022
क्रमांक | रिक्ति | उम्मीदवार | पोस्ट की संख्या |
1 | सेना | महिला/पुरुष | 208 |
2 | नौसेना | महिला/पुरुष | 42 |
3 | वायु सेना | महिला/पुरुष | 110 |
4 | पुरुष | 30 | |
कुल | 400 |
यूपीएससी सीडीएस (संयुक्त रक्षा सेवा ) भर्ती 2022
S.No | Vacancy | Post |
1 | भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून | 100 |
2 | इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए), एझिमाला | 22 |
3 | एयर फोर्स एकेडमी (एएफए), हैदराबाद | 32 |
4 | ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए), चेन्नई (पुरुष) | 169 |
5 | ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, ओटीए, चेन्नई (महिला) | 16 |
कुल | 339 |
शैक्षणिक योग्यता: –
- इस परीक्षा में बैठने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथ्स के साथ 12वीं परीक्षा पास की होनी चाहिए।
- उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इंडियन नवल एकेडमी के लिए इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।
- जो उम्मीदवार फाइनल ईयर या सेमेस्टर डिग्री कोर्स में पढ़ रहे हैं और जिन्होंने अभी तक फाइनल ईयर एग्जाम पास नहीं किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: –
यह भी पढ़े : भारतीय सेना में सिविलयन पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करे आवेदन
ऐसे अविवाहित पुरुष और महिलाएं जिनका जन्म 2 जनवरी 2004 से पहले और 1 जनवरी 2007 के बाद न हुआ हो।
आवेदन फीस: –
महिला/एससी/एसटी वर्ग को छोड़कर अन्य सभी वर्गों के लिए 200 रुपये आवेदन फीस है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से या किसी भी एसबीआई ब्रांच से किया जा सकता है।
ऐसे होगा चयन: –
भारतीय सेना की एनडीए और सीडीएस में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए यूपीएससी द्वारा एनडीए एवं सीडीएस परीक्षा का हर साल आयोजन किया जाता है| यह परीक्षा दो स्टेज की होती है |योग्य अभ्यर्थियों का चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के इंटेलिजेंस एंड पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) से होगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को ही एसएसबी के टेस्ट में शामिल होने का मौका मिलेगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ: –
- ऑनलाइन आवेदन 18 मई 2022 से शुरू किए गए हैं।
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून 2022 तय की गई है।
- यूपीएससी परीक्षा तिथि 4 सितंबर 2022 तय की गई है।