शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओ के लिए खुशखबरी | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर ने राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है | राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 का आयोजन 48000 पदों के लिए किया जा रहा है | इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से 19 जनवरी 2023 तक चलेगी | उम्मीदवार जो राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर भर्ती 2022-23 के तहत आवेदन करना चाहते है वे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे है | बतादे की अनुसूचित क्षेत्र के 6018 पद व गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 41482 पदों पर के लिए राजस्थान थर्ड ग्रेड भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है | इसके अलावा नोटिफिकेशन में राजस्थान थर्ड ग्रेड भर्ती 2022 के लिए जरुरी योग्यता, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, रिक्त पदों का विवरण सहित अन्य संपूर्ण जानकारी दी गई है | जो की यहाँ उपलब्ध करवाई गई है | आवेदन करने से फले अभ्यर्थी एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन / यहाँ दी गई जानकारी अवश्य देखे |
महत्वपूर्ण तिथि
नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि : 14 नवम्बर 2022
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 21 दिसंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट : 19 जनवरी 2023
वैकेंसी डिटेल
कुल पद : 48,000
अनुसूचित क्षेत्र के : 6018 पद
गैर अनुसूचित क्षेत्र : 41482 पद
शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ग्रैजुएट डिग्री (स्नातक) के साथ संबंधित सब्जेक्ट में B.Ed होना चाहिए | इसके साथ ही अभ्यर्थी रीट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए |
आयु सीमा
न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
अधिकतम आयु : 40 वर्ष
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु : 500 रुपए
- राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु : 350 रुपए
- समस्त विधवा, विच्छिन्न विवाह महिला, विशेष योग्यजन तथा राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम है, के आवेदकों हेतु राशि : 250 रुपये
- राजस्थान के टी.एस.पी क्षेत्र के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति एवं बारां जिले की समस्त तहसीलों के सहरिया आदिम जाति के आवेदक हेतु राशि : 250 रुपये।
चयन प्रक्रिया
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा |
48,000 राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर भर्ती 2022-23 का नोटिफिकेशन – डाउनलोड करे