मध्य प्रदेश में 5वी और 8वी की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपी के सरकारी स्कूलों की कक्षा 5वीं एवं 8वीं का रिजल्ट आज 13 मई को दोपहर 3 बजे जारी करेगा | एमपी बोर्ड 5वी 8वी कक्षा का रिजल्ट राज्य शिक्षा केन्द्र पोर्टल rskmp.in पर घोषित किया जावेगा |
शिक्षक अपनी कक्षा का विद्यार्थीवार एवं प्रभारी शिक्षक/हेडमास्टर अपने स्कूलों का विद्यार्थी और कक्षावार परिणाम भी राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल पर लॉग इन कर चेक व डाउनलोड कर सकते है | हमने निचे मध्य प्रदेश कक्षा 5वी 8वी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक दिया है | 10वीं पास के लिए रेलवे में निकली बम्पर नौकरी, मेरिट के आधार पर होगा चयन देखे पूरी डिटेल
13 मई को दोपहर 3 बजे लाइव होगी रिजल्ट लिंक
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट सिंगल क्लिक पर जारी किए जाएंगे | स्कूल शिक्षा प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी राज्य शिक्षा केंद्र के मीटिंग हॉल में रिजल्ट घोषित करेंगी | कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राज्य शिक्षा केन्द्र के यू-ट्यूब चैनल https://youtu.be/8i_zHGEpP9s पर दोपहर 2:55 बजे से किया जायेगा | रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा के बाद मध्य प्रदेश 5वीं व 8वीं के सभी विद्यार्थी अपना परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र पोर्टल की पब्लिक लिंक https://www.rskmp.in/BoardExam/Result/StudentResult.aspx पर अपना समग्र आईडी दर्ज कर रिजल्ट की जाँच कर सकते है |
सिंगल क्लिक पर जारी किया जावेगा रिजल्ट
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने बताया कि कक्षा 5वीं की परीक्षा में लगभग 8 लाख 26 हजार और कक्षा 8वीं परीक्षा में लगभग 7 लाख 56 हजार स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे | यानी कल करीब 16 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा | प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, राज्य शिक्षा केन्द्र के सभाकक्ष क्रमांक-2 में पेार्टल पर क्लिक कर परिणाम घोषित करेंगी | शिक्षक अपनी कक्षा का विद्यार्थीवार एवं प्रभारी शिक्षक/हेडमास्टर अपने स्कूलों का विद्यार्थी और कक्षावार परिणाम भी राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल www.rskmp.in पर लॉग इन कर देख सकेंगे | अभी चेक करे एसएससी CGL Tier 1 का रिजल्ट जारी होगा कब, देखे परिणाम से जुडी लेटेस्ट अपडेट
ऐसे चेक करे एमपी बोर्ड 5वी 8वी कक्षा का रिजल्ट
- सबसे पहले राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट rskmp.in पर जाएं |
- यहाँ एमपी बोर्ड 5वी 8वी रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करे |
- अब यहाँ यूनिक आईडी व पासवर्ड लगाकर लॉग इन करे |
- विद्यार्थी और कक्षावार परिणाम का लिंक पोर्टल पर मिल जाएगा |
- आप इस लिंक पर क्लिक करे कक्षा 5वी और 8वी का विद्यार्थी और कक्षावार रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है |
इस लिंक से चेक करे – एमपी बोर्ड 5वी 8वी रिजल्ट 2022