असम पुलिस एसआई कांस्टेबल के 5500 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास slprbassam.in पर जाकर करें आवेदन

  • 16-10-2023
  • Vijay Saini

असम पुलिस एसआई कांस्टेबल भर्ती 2023 नोटिफिकेशन ऑनलाइन आवेदन शुरू - असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने सब इंस्पेक्टर (SI) व पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की हैं | 10वीं पास युवाओं के लिए यह बड़ी खुश खबरी हैं | पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाकर अपना कैरियर बनाने शानदार अवसर हैं | भारतीय महिला व पुरुष नागरिको से असम पुलिस एसआई कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं | पात्र अभ्यर्थी स्टेट लेवल पुलिस भर्ती बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर slprbassam.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | SLPRB Assam Police SI Constable Recruitment 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर को शुरू हुई थी | 

असम पुलिस कांस्टेबल, कांस्टेबल ड्राइवर, सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यहाँ दी जानकारी को पढ़े तथा रिक्त पदों का विवरण वेतन सैलरी एजुकेशन क्वालिफिकेशन आयु सीमा आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया की जांच करें | अधिक जानकारी के लिए तथा आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को असम पुलिस एसआई पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़े या अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें | 

असम पुलिस सब इंस्पेक्टर कांस्टेबल भर्ती 2023 डिटेल्स 

विभाग का नाम - राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) असम 

पद का नाम -- सब इंस्पेक्टर, पुलिस कांस्टेबल 

पद संख्या - 5563 

अधिसूचना - जारी 

नौकरी का स्थान - असम पुलिस 

आवेदन मोड - ऑनलाइन 

ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारम्भ तिथि - 15 अक्टूबर 2023 

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि - 01 नवम्बर 2023 

अधिकारिक वेबसाइट - https://slprbassam.in/

आज की सरकारी नौकरी/ गवर्नमेंट जॉब्स की ताजा (Latest Update) जानकारी यहाँ देखें 

रिक्त पदों का विवरण - 

  • असम पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक (यूबी): 144 
  • असम कमांडो बटालियन में सब इंस्पेक्टर (एबी): 51 
  • असम पुलिस रेडियो ऑर्गनाइजेशन (APRO) में एसआई - 7 
  • पुलिस कांस्टेबल (काम्युनिकेशन) : 204
  • कांस्टेबल डिस्पैच राइडर: 2 
  • कांस्टेबल (संदेशवाहक): 2 
  • एपीआरओ में कांस्टेबल कार्पेंटर: 2 
  • कांस्टेबल (यूबी) और कांस्टेबल बैकलॉग - 115 
  • असम कमांडो बटालियन में कांस्टेबल - 164 
  • कांस्टेबल (यूबी) असम पुलिस -1645 
  • कांस्टेबल (एबी) असम पुलिस - 2300 
  • एपीआरओ में कांस्टेबल (यूबी): 1 
  • जेल विभाग में शिक्षक: 4
  • जेल विभाग में शिल्प प्रशिक्षक: 2
  • जेल विभाग में ट्रैक्टर ऑपरेटर: 1
  • असम पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल (पुरुष): 654
  • असम पुलिस में नाविक (पुरुष): 58
  • फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, असम के तहत कुक (एसडीआरएफ): 10 
  • असम पुलिस में ग्रेड IV कर्मचारी: 54
  • असम कमांडो बटालियन में ग्रेड IV कर्मचारी: 53
  • डीजीसीडी और सीजीएचजी, असम के तहत ग्रेड IV कर्मचारी: 35
  • असम पुलिस में सफाई कर्मचारी: 30
  • असम कमांडो बटालियन में सफाई कर्मचारी: 2
  • जेल विभाग के अंतर्गत सफाई कर्मचारी: 2
  • फॉरेंसिक विज्ञान निदेशालय के अंतर्गत स्वीपर: 3

सैलरी - पुलिस कांस्टेबल सब इंस्पेक्टर पद हेतु नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को असम राज्य सरकार 14000- 60500/- (Pay Band No.2) plus Rs. 8700/- रूपये ग्रेड पे दिया जाएगा |

शैक्षणिक योग्यता - असम पुलिस सब इंस्पेक्टर पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं / 12वीं और स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं | सम्बन्धित क्षेत्र में डिप्लोमा अनिवार्य हैं | 

आयु सीमा - 01 जनवरी 2023 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए | आरक्षित वर्ग को राज्य सरकार द्वारा नियमानुसार छुट दी जायेगी | 

आवेदन शुल्क - असम पुलिस एसआई कांस्टेबल भर्ती 2023 के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नही लिया जाएगा |

चयन प्रक्रिया - पुलिस सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित के आधार पर होगा |

  • शारीरिक मानक परीक्षण
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण
  • दस्तावेज़ सत्यापन 
  • मेडिकल परीक्षण 
  • लिखित परीक्षा 
  • मेरिट लिस्ट  

महत्वपूर्ण लिंक - 

असम पुलिस एसआई कांस्टेबल भर्ती 2023 नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ 

अप्लाई ऑनलाइन लिंक 

Topics for You

Popular Content