भाई दूज पर निबंध Bhai Dooj Essay Nibandh in Hindi English 400, 200 शब्दों और 10 लाइन में
Bhai Dooj Par Nibandh Bhai Dooj Essay 2022 भाई दूज पर निबंध Bhai Dooj Par Nibandh Hindi Mein. आप यहाँ देख रहे है भाई दूज पर निबंध 400, 200 शब्दों और 10 लाइन में Short and Long Essay on Bhai Dooj For All Class in 100 to 500 Words in English For Students and Children 10 Lines on Bhai Dooj/Yama Dwitiya Bhaubeej Essay in English भाई दूज पर हिन्दी निबंध Bhau Beej Bhai Phonta Bhai Dooj Essay in Hindi 10 Lines on Bhai Dooj Yama Dwitiya in Hindi.
Bhai Dooj Essay in Hindi English भाई दूज पर निबंध हिंदी में
भाई - बहन का रिश्ता इस दुनिया में सबसे पावन, पवित्र व अटूट रिश्ता होता है | और इस रिश्ते को ओर भी मजबूत व प्यारा बनाने के लिए हर साल भाई दूज और रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है | भाई दूज हर साल दिवाली के दूसरे दिन मने जाती है | इस दिन बहन अपने भाई को आमंत्रित कर तिलक लगाकर खाना खिलाती है और भाई बदले में अपनी बहन को उपहार देता है | इस प्रकार यह भाई-बहन का पर्व ख़ुशी पूर्वक मनाया जाता है | आज के इस आर्टिकल में हमने भाई बहन के प्यार का जिक्र करते हुए व भाई दूज मनाने का महत्त्व बताते हुए बहुत ही सरल शब्दों में भाई दूज पर निबंध Bhai Dooj Essay in Hindi English Bhai Dooj Par Nibandh लेकर आये है |
आप Bhai Dooj Essay in Hindi English Bhai Dooj Nibandh को इस प्रकार से सर्च करके भी पढ़ सकते है जैसे Yama Dwitiya Essay Nibandh in Hindi English, Bhau Beej Essay Nibandh in Hindi English, Bhai Phonta Essay Nibandh in Hindi English, Bhaiya Dooj Essay Nibandh in Hindi English.
Bhai Dooj Essay in Hindi भाई दूज पर हिंदी में निबंध Bhai Dooj Par Nibandh Hindi Mein
परिचय
भाई - बहन के पावन व पवित्र रिश्ते को मजबूत व प्यारा बनाने के लिए हर साल दिवाली के दूसरे दिन भाई दूज मनाई जाती है | यह त्यौहार पूरे भारत में बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है | देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता हैं |
भाई दूज कैसे और कब मनाया जाता है
कार्तिका माह को भारतीय कैलेंडर में एक शुभ महीना माना जाता है और इसके ज्यादातर दिन शुभ होते हैं | दिवाली के पांच दिनों के त्योहार में, सभी त्योहारों का अपना अलग-अलग ऐतिहासिक महत्व होता है | इन्ही में से एक है भाई दूज, यम द्वितीया, भाऊ बीज | इस दिन बहनें अपने भाइयों को आमंत्रित करती हैं और उनके लिए अलग और स्वादिष्ट व्यंजन बनाती हैं और साथ ही उनको तिलक भी लगाती हैं | और भाई भी अपनी बहनों को कुछ उपहार देते हैं | इस तरह, वे पूरे दिन एक साथ आनंद लेते हैं और इस अवसर को मनाते हैं |
भाई दूज का पौराणिक विश्वास
जब भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर को हराया, तो वह अपनी बहन सुभद्रा से मिलने गए थे | उनकी बहन ने कृष्ण का स्वागत किया और राक्षस को हराने के अवसर पर विजय का तिलक भी लगाया | उन्होंने कृष्ण जी के लिए अलग-अलग खाने की चीजें बनाईं और उनकी सेवा की और भगवान कृष्ण को भी उनका आतिथ्य पसंद आया |
इसके अलावा सूर्य देव के बारे में एक और कहानी है, उनके दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा थे | यमुना और यम, यमुना के विवाह के बाद, उसने एक बार अपने भाई यम से उनके यहाँ आने की कामना की क्योंकि काफी समय बीत गया था उनसे मुलाकात किये हुए | शुरुआत में, यम ने आने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें अन्य कई सारे कार्य आदि थे लेकिन कुछ समय बाद उन्हें एहसास हुआ की उन्हें जाना चाहिए और फिर वो उनसे मिलने चले गए |
यमुना बहुत खुश थी और उसने अपने भाई के आने की ख़ुशी में उनका तिलक लगाकर स्वागत किया और उनके लिए विभिन्न खाद्य पदार्थों के साथ-साथ मिठाई आदि भी बनाई | यम खुश हो गए और अपनी बहन को उपहार देने के लिए कहा | वह यम के आगमन पर इतनी खुश थी कि उन्होंने केवल अपने भाई को इस शुभ दिन को आशीर्वाद देने के लिए कहा | इसलिए, जो कोई भी इस दिन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाएगा, वह मृत्यु से सुरक्षित रहेगा |
निष्कर्ष
यह दिन भाई-बहनों और उनके प्यार के मधुर बंधन के लिए लोकप्रिय हुआ और हर साल लोग भाऊ बीज के इस अवसर को मनाते हैं | भारत सभी पौराणिक मान्यताओं और कहानियों के बारे में है, लेकिन अन्य शब्दों में, यह भी अच्छा है क्योंकि यह हमें एक वर्ष में कम से कम एक बार अपने निकट और प्रियजनों से मिलने का मौका देता है |
Bhai Dooj Shayari 2022 भैया दूज शायरी Wishes Message SMS
भैया दूज शायरी हार्दिक शुभकामना बधाई संदेश मेसेज हिंदी में
Bhai Dooj Poem 2022 भाई दूज पर कविता
Bhai Dooj Ke Din Kya Karna Chahiye Kya Nahi भाई-बहन क्या करे क्या ना करें
Bhai Par Kavita Poem छोटे-बड़े भाई पर हिंदी कविता
Essay on Bhai Dooj 2022 भाई दूज पर निबंध 400, 200 शब्दों में Short and Long Bhai Dooj Essay Nibandh
हमारे देश में भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को प्रेमपूर्वक तिलक कराती है | उन्हें प्यार से भोजन करवाया जाता है | इस दिन सभी बहनें भगवान से अपने भाइयों की लम्बी आयु की कामना करती है | यह मान्यता प्रचलित है की यमुना जी ने अपने भाई यमराज से ये वचन लिया था , की भाई दूज मनाने से यमराज के डर से मुक्ति मिलती है और भाई-बहन में प्रेम के साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि होती है | बदले में भाई भी अपनी बहनों को बहुत सारा उपहार देते है | भाई दूज का त्यौहार भी रक्षाबंधन के तरह भाई बहन के रिश्ते को और मज़बूत बनता है |
भाई दूज को भारत के अलग-अलग जगहों पर अलग नाम से जाना जाता है | संस्कृत में इसे भागिनी हस्ता भोजना कहते हैं तो वही कर्नाटक में इसे सौदरा बिदिगे के नाम से जानते हैं | बंगाल में भाई दूज को भाई फोटा, नेपाल में भाई टीका और महाराष्ट्र में भाव बीज के रूप में मनाते हैं | इस दिन सभी विवाहित बहनें अपने भाइयों को घर आने का न्योता देती हैं | रक्षाबंधन के तरह ही भाई दूज के दिन भाई अपने बहन का आदर सत्कार करता है और बहन भी अपने भाई की लम्बी उम्र की प्रार्थना करती है |
भाई दूज पर्व को लेकर कुछ कथाएं भी प्रचलित है | कहा जाता है की इस दिन यमुना ने अपने भाई यमराज को अपने घर पर पूरे आदर और सत्कार के साथ भोजन करवाया था | उस दिन सब ने मिलकर एक महान उत्सव मनाया जो की यम लोक के लिए खुशियों भरा था | इसलिए ये दिन तीनो लोको में यम द्वितीया के नाम से प्रसिद्ध हुआ | जिस दिन यमुना ने यम को अपने घर बुलाकर भोजन करवाया था उस दिन जो भी मनुष्य अपनी बहनों के हाथों से अच्छा भोजन प्राप्त करते हैं उसे मान्यताओं के अनुसार धन और भोजन की कभी भी कमी नहीं होती है |
बचपन से ही भाई का बहन एक दुसरे के प्रति ध्यान और प्यार की भावना झलकता है | इसी प्रेम को दर्शाने के लिए रक्षाबंधन या भाई दूज पर्व जैसे त्योहार बने हैं | दोनों ही त्योहारों में बहनों का केवल प्रेम और स्नेह झलकता है | भाई बहन अपनी सभी लड़ाई-झगड़ों को भूलाकर इस दिन को प्यार से मनाते हैं | भाइयों का अपनी बहन के प्रति बचपन से ही लगाव और प्रेम को प्रकट करने का इससे अच्छा और कोई मौका नहीं हो सकता है | हर क्षेत्र में भाई दूज मनाने का अलग अलग तरीका है लेकिन सभी जगहों पर भाई और बहन के बिच का प्यार ही मुख्य सूत्र होता है |
Bhai Status 2022 भाई पर स्टेटस
Brother Attitude Shayari Status छोटे/बड़े भाई के लिए FB Whatsapp Shayari Status
Essay on Bhai Dooj For All Class in 100 to 500 Words in English Short and Long Bhai Dooj Essay in English
Bhai Dooj is a Hindu festival celebrated after two days of Deepawali in Vikram Samvat Kartik month. The festival commemorates the bond of love between brother and sister and is celebrated with rituals similar to that of Raksha Bandhan.
The festival of Bhai Dooj is celebrated differently in different parts of the country; though, the common ritual involves the veneration of brothers by their sisters. Girls prepare a veneration plate with kumkum, sweet and an earthen diya. They perform aarti of their brothers and offer them sumptuous meal in exchange of their protection. The festival signifies the love of sister for her brother and also the obligation of the brother to protect his sister.
On this day, sisters make their brother’s favourite dishes and invite them in their house for the meal. Brothers, who are far away and are not able to come, get the blessings of their sisters, send through Moon God. For this, the sister performs the aarti of the Moon and prays for her brother’s wellness and longevity.
In Nepal the festival is called Bhai Tika. Sisters invite brothers to their home for a meal. Before the meal, a ritual is performed where the sisters apply a tika of seven colours to the forehead of their brothers and pray for their longevity.
10 Lines on Bhai Dooj/Yama Dwitiya भाई दूज पर 10 लाइन Bhai Dooj Par 10 Line Hindi Mein
- भाई दूज पर्व दीपावली के बाद मनाया जाता है |
- भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है |
- इस दिन सभी बहने अपने भाई को तिलक लगाकर, उसकी लम्बी उम्र की प्रार्थना करती है |
- रक्षाबंधन के बाद भाई दूज ऐसा पर्व है जो भाई-बहन के अपर प्रेम को दर्शाता है |
- भाई-बहनों बीच के प्रेम को मज़बूत करने के लिए भाई दूज पर्व मनाया जाता है |
- इस दिन विवाहित बहनें अपने भाइयों को अपने घर बुलाती है और उनकी खूब आदर-सत्कार करती है |
- दीपावली का त्योहार भाई दूज अर्थात यम द्वितीया के साथ ही समाप्त हो जाता है |
- यमराज ने अपनी बहन यमुना को यह वादा किया था की इस दिन जो भी भाई अपनी बहन से तिलक लगवाएंगे और अपनी बहन के घर जाकर भोजन प्राप्त करेंगे उन्हें स्वस्थ जीवन की प्राप्ति होगी |
- भाई दूज अलग-अलग क्षेत्रों में अलग तरीके से मनाया जाता है |
- बदले में भाई भी अपनी बहनों को बहुत सारा उपहार देते है |
सभी देवी-देवताओ पर शायरी फोटो डाउनलोड करने, पशु-पक्षियों जिव-जंतुओ व प्रकृति से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतो और राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले Events & Festival से सम्बंधित बधाई/शुभकामना सन्देश, शायरी FB Whatsapp Status Instagram Caption, Full HD Wallpaper Photo images DP Profile Pics इत्यादि डाउनलोड करने के लिए विजिट करे www.Rkalert.in पर | और सबसे पहले Shayari, Photo, Status डाउनलोड करने के लिए निचे दी गई Rkalert.in के सोशल मीडिया पेज को Follow व ग्रुप Join करे |
Follow On Facebook | Click Here |
Join Facebook Group | Click Here |
Follow On Twitter | Click Here |
Subscribe On YouTube | Click Here |
Follow On Instagram | Click Here |
Join On Telegram | Click Here |