BSSC एलडीसी क्लर्क टाइपिस्ट असिस्टेंट इंस्पेक्टर के 12199 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

  • 29-09-2023
  • Vijay Saini

BSSC एलडीसी क्लर्क टाइपिस्ट असिस्टेंट इंस्पेक्टर भर्ती 2023 नोटिफिकेशन जारी - सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले 12वीं पास युवाओं के लिए बेहद अच्छी खबर हैं | प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं | बिहार कर्मचारी चयन आयोग ( Bihar Staff Selection Commission) बीएसएससी ने  इंटर स्तरीय  (क्लर्क टाइपिस्ट असिस्टेंट इंस्पेक्टर) रिक्त पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया हैं | BSSC एलडीसी क्लर्क टाइपिस्ट असिस्टेंट इंस्पेक्टर Notification 2023 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं | पात्र उम्मीदवार बिहार कर्मचारी चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in या onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | अभ्यर्थी BSSC एलडीसी क्लर्क टाइपिस्ट असिस्टेंट इंस्पेक्टर 2023 के लिए 27 सितम्बर से 11 नवम्बर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं | 

BSSC एलडीसी क्लर्क टाइपिस्ट असिस्टेंट इंस्पेक्टर 2023 के तहत विभिन्न विभागों में कुल 12199 पदों को भरा जाएगा | इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले रिक्त पदों का विवरण, वेतन/ सैलरी शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया (परीक्षा तिथि) पाठ्यक्रम सम्बन्धित सभी जानकारी नीचे देख सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए BSSC एलडीसी क्लर्क टाइपिस्ट असिस्टेंट इंस्पेक्टर 2023 का विस्तृत अधिसूचना पढ़े |

बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2023 की पूरी डिटेल्स

भर्ती संगठन का नाम - बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)

परीक्षा का नाम - इंटर लेवल संयुक्त परीक्षा 

पद का नाम - एलडीसी क्लर्क टाइपिस्ट असिस्टेंट इंस्पेक्टर

पदों की संख्या - 12199

योग्यता - 12वीं पास 

नौकरी का स्थान - बिहार 

आवेदन मोड - ऑनलाइन 

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि - 27 सितम्बर 2023 

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि - 11 नवम्बर 2023 

अधिकारिक वेबसाइट - bssc.bihar.gov.in

रिक्त पदों का विवरण  - 

  • नगर विकास एवं आवास विभाग - 2039 
  • परिवहन विभाग - 89 
  • खान एवं भूतत्व विभाग - 58 
  • पंचायती राज विभाग - 4036 
  • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग - 3559 
  • नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय (आपदा प्रबन्धन विभाग) - 41 
  • मंत्रीमंडल सचिवालय (राज भाषा) विभाग - 07 
  • स्वास्थ्य विभाग - 69 
  • श्रमायुक्त श्रम संसाधन विभाग - 54 
  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग - 30 
  • निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण श्रम संसाधन विभाग - 239 
  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग - 63 
  • श्रम संसाधन विभाग - 20 
  • गृह विभाग - 29
  • मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग - 340 
  • पथ निर्माण विभाग - 38 

शैक्षणिक योग्यता - अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से इंटर एवं 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं |

आयु सीमा - उम्मीदवार की आयु गणना दिनांक 1 अगस्त 2023 के अनुसार की जायेगी | जिसके अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 37 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए | 

आवेदन शुल्क - 

  • जनरल/ पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु - 540 रूपये 
  • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति , महिला व दिव्यांग हेतु - 135 रूपये 
  • अन्य सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए - 540 रूपये 

चयन प्रक्रिया - उक्त रिक्त पदों के लिए उम्मीदवार का चयन प्रारम्भिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा तथा स्किल टेस्ट व दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा |

महत्वपूर्ण लिंक - 

बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती नोटिफिकेशन - यहाँ क्लिक करें 

संशोधित नोटिफिकेशन 

अप्लाई ऑनलाइन लिंक 

Topics for You

Popular Content