बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक है और सभी पात्रता पूरी करते है वे आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती आयोजन के द्वारा बीएसएफ भर्ती 2022 सब इंस्पेक्टर और एचसी के कुल 281 पदों भरा जायेगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को नीचे तक पढ़े इसपर सभी जानकारी उपलब्ध करवाई गयी। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच अवश्य करे।

सीमा सुरक्षा बल के समूह ‘बी’ और ‘सी’ के खाली पदों को भरने के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सीमा सुरक्षा बल में सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल की 281 रिक्तियों के लिए पात्रता, वेतन, आवेदन प्रक्रिया जैसी सभी जानकारी यहाँ उपलब्ध है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 281 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में रिक्तियों की सूची देख सकते हैं जिसमें पदों का नाम, श्रेणी का नाम और रिक्तियों की संख्या शामिल है।
भर्ती पद विवरण: –
पदों का नाम | UR | EWS | OBC | SC | ST | कुल |
एसआई (मास्टर) | 5 | 1 | 1 | – | 1 | 08 |
एसआई (इंजन चालक) | 2 | 1 | – | 2 | 1 | 06 |
एसआई (कार्यशाला) | 2 | – | – | – | – | 02 |
एचसी (मास्टर) | 28 | 2 | 12 | 3 | 7 | 52 |
एचसी (इंजन चालक) | 32 | 3 | 18 | 5 | 6 | 64 |
एचसी (कार्यशाला) | 13 | 2 | 1 | 1 | 2 | 19 |
सीटी (चालक दल) | 92 | 5 | 19 | 14 | – | 130 |
कुल | 174 | 14 | 51 | 25 | 1 | 281 |
यह भी पढ़े : हिमाचल प्रदेश में निकली 1500 से अधिक पदों पर भर्ती, सुचना जारी 31 मई से आवेदन शुरू
भर्ती पात्रता / योग्यता: –
शैक्षणिक योग्यता: – उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 या इसके समकक्ष / मैट्रिक या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में समकक्ष या स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा: – बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए 22 से 28 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। साथ ही इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
सैलरी कितनी होगी: – सब इंस्पेक्टर (ग्रुप – ‘बी’) के पदों का वेतन लेवल -6 के अनुसार 35400- 112400 रूपये तथा एचसी हेड कांस्टेबल (समूह – ‘सी’) के लिए स्तर -4 के अनुसार 25500- 81100 रुपये प्रति माह और सीटी (क्रू) (ग्रुप ‘सी’) को लेवल-3 के अनुसार 21700- 69100 रुपये प्रति महीने दिया जायेगा।
चयन प्रक्रिया: – चयन लिखित परीक्षा / साक्षात्कार, शारीरिक परीक्षण, चिकित्सीय परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होगा |
आवेदन शुल्क: – सीमा सुरक्षा बल में सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने वाले अन्य सभी उम्मीदवारों से 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और अन्य उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
30 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि होगी
यह भी पढ़े : झारखंड SSC में निकली बंपर भर्ती, सैलरी 81000 तक होगी, आवेदन शुरू