छ.ग. कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी सर्वेयर के पदों पर निकली भर्ती, 29 अक्टूबर तक करें आवेदन

  • 12-10-2023
  • Vijay Saini

छ.ग. कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी सर्वेयर के पदों पर निकली भर्ती - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रोधोगिकी विभाग मंत्रालय महानदी रायपुर द्वारा कृषि विभाग के अधीन सहायक सांख्यिकी अधिकारी / सर्वेयर / प्रयोगशाला सहायक / अनुरेखक के कुल 113 पदों पर भर्ती हेतु प्रदत्त अनुमति के आधार पर छत्तीसगढ़ के मूल/ स्थानीय निवासी से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं | पात्र व इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CGPEB) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | छ.ग. कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी सर्वेयर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी | 

इच्छुक उम्मीदवार यहाँ दी डिटेल्स को पढ़े तथा रिक्त पदों का विवरण वेतन सैलरी एजुकेशन क्वालिफिकेशन आयु सीमा आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया की जांच करें | छ.ग. कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी सर्वेयर भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए तथा ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़े | 

छ.ग. कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी सर्वेयर भर्ती 2023 डिटेल्स 

भर्ती बोर्ड का नाम - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB)

पद का नाम - सहायक सांख्यिकी अधिकारी / सर्वेयर / प्रयोगशाला सहायक / अनुरेखक

पद संख्या - 113 

अधिसूचना संख्या - 05/2023 

सैलरी - 62,200/-

योग्यता - 12वीं/ आईटीआई 

आवेदन मोड - ऑनलाइन 

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि - 06 अक्टूबर 2023 

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि - 29 अक्टूबर 2023 

अधिकारिक वेबसाइट - https://vyapamonline.cgstate.gov.in/

आज की सरकारी नौकरी/ गवर्नमेंट जॉब्स की ताजा (Latest Update) जानकारी यहाँ देखें 

रिक्त पदों का विवरण  - 

शैक्षणिक योग्यता - 

  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित विषय सहित द्वितीय श्रेणी में स्नातक उपाधि उत्तीर्ण होना चाहिए या सांख्यिकी में स्नातकोत्तर या कृषि विश्वविद्यालय से कृषि सांख्यिकी में स्नातकोत्तर होना चाहिए | 
  • सर्वेयर - मान्यता प्राप्त संस्था से हायर सैकेंडरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एवं सर्वेयर में आईटीआई प्रमाण पत्र होना चाहिए | 
  • प्रयोगशाला सहायक - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान संकाय में रसायन शास्त्र विषय सहित द्वितीय श्रेणी में स्नातक उत्तीर्ण | 
  • अनुरेखक - 10+2 मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट से आईटीआई उत्तीर्ण हो |

आयु सीमा - अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नही हो | राज्य सरकार द्वारा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छुट दी जायेगी |

चयन प्रक्रिया - उक्त पदों पर अभ्यर्थियों के चयन हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी | लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी | उम्मीदवार का अंतिम चयन दस्तावेज़ सत्यापन व मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा |

महत्वपूर्ण लिंक - 

छ.ग. कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी सर्वेयर भर्ती 2023 नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ 

अप्लाई ऑनलाइन लिंक 

Topics for You

Popular Content