देखें लेटेस्ट अपडेट, इस तारीख को आएगा ICSE और ISC का रिजल्ट, नोटिस से हुई डेट की पुष्टि | विद्यार्थियों जो इस साल ICSE और ISC एग्जाम में शामिल हुए थे और परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे है उनके लिए ICSE, ISC Result 2022 Date को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है |काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE) 10वीं का रिजल्ट 17 जुलाई शाम 5 बजे जारी किया जाएगा | 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट अपने परीक्षा के रोल नंबर व जन्मतिथि से CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर विजिट करके अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे | शिक्षा मंत्री ने जारी किये निर्देश, अब इस तारीख को आएगा CBSE 10वी 12वी का रिजल्ट, देखे लेटेस्ट अपडेट
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस की ओर से ICSE रिजल्ट जारी करने करने की तिथि जारी कर दी है | ICSE का रिजल्ट 17 जुलाई 2022 शाम 5 बजे जारी किया जाएगा | हालाँकि अभी तक CISCE ने कक्षा 12वी ISC का परिणाम जारी करने से सम्बंधित कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है | लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स व प्रकाशनों से मिली जानकारी के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा है की CISCE ISC Result 2022, 18 जुलाई 2022 को जारी किया जा सकता है | रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद निचे रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक दे दिया जावेगा | जिसके माध्यम से आप आसानी से परिणाम की जाँच कर पाएंगे | रेलवे में निकली स्टेशन मास्टर, क्लर्क सहित अन्य पदों पर वैकेंसी, 35400 तक मिलेगी सैलरी देखे योग्यता, चयन प्रक्रिया
18 जुलाई को आ सकता है रिजल्ट
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ICSE टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 23 मई एवं ISC टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से 13 जून 2022 तक किया गया था | इन दोनों परीक्षाओ में लाखो की संख्या में विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे | और अब ये सभी विद्यार्थी परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने परिणाम का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है | छात्रों के लिए सलाह है की रिजल्ट से सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट व हमारे पोर्टल Rkalert Trending News In Hindi पर रेगुलर विजिट करते रहे | कपड़ा मंत्रालय में निकली बम्पर भर्ती, 1 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी देखे आवेदन से लेकर चयन प्रक्रिया तक की पूरी जानकारी
इस तरीके से चेक करे परिणाम
- सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाए |
- होम पेज पर रिजल्ट के विकल्प को चुने |
- अब यहाँ ICSE और ISC रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करे |
- इसके बाद अपना नाम, रोल नंबर व जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट कर देवे |
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा |
- यहाँ आप सब्जेक्ट वाइज प्राप्तांको की जाँच कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है |