Dhanteras 2023 Puja Shubh Muhurat, Katha, Puja Vidhi, Pujan Samagri धनतेरस की कथा कहानी, पूजन सामग्री व पूजा विधि

  • 10-11-2023
  • Anil Saini

Dhanteras 2023 Puja Shubh Muhurat धनतेरस की कथा कहानी Dhanteras Ki Katha धनतेरस की पूजा विधि पूजन सामग्री Dhanteras Puja Vidhi Pujan Samagri Dhanteras Ki Kahani. पाँच दिन तक मनाई जाने वाली दिवाली के त्यौहार की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है | इस दिन धन और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ मां लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है | और सोने-चांदी, बर्तन, झाड़ू व अन्य सामान खरीदने व शुभ कार्य करने की परंपरा है | इसलिए धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में पूरी विधि-विधान से पूजा-पाठ करनी चाहिए | क्योकि धनतेरस पर विधि विधान पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है |

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सभी लोग धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने के लिए Dhanteras 2023 Puja Shubh Muhurat धनतेरस की कथा Dhanteras Ki Katha धनतेरस की कहानी धनतेरस की पूजा विधि पूजन सामग्री Dhanteras Puja Vidhi Pujan Samagri जानने के लिए ऑनलाइन Dhanteras Puja Shubh Muhurat 2023 Dhanteras Ki Katha Puja Vidhi Pujan Samagri खोज रहे है | आपको बतादे की हमने यहाँ हिन्दू पंचांग के अनुसार धनतेरस 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त व पौराणिक मान्यताओ व शास्त्रों के अनुसार धनतेरस की कथा कहानी पूजन सामग्री Dhanteras Ki Katha Kahani Pujan Samagri इत्यादि के बारे में बताया है | देखे धनतेरस की पूजा विधि, व्रत कथा और शुभ मुहूर्त.

Dhanteras 2023 Shubh Muhurat धनतेरस 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर भगवान धनवंतरी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:47 बजे से लेकर रात 7:43 बजे तक करीब 2 घण्टा तक है | इस दिन व्यापारी बही-खातों की पूजा कर कुबरे देव से धन में वृद्धि कामना करते हैं |

प्रदोष काल : 10 नवंबर को शाम 05 बजकर 30 मिनट से लेकर 08 बजकर 08 मिनट तक | ऐसे में प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त दिनांक 10 नवंबर को है। दिनांक 11 नवंबर को त्रयोदशी तिथि में प्रदोष शुभ मुहू्र्त नहीं है। इसलिए 10 नवंबर को ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है |

Dhanteras Ki Katha Kahani धनतेरस व्रत की कहानी कथा [ 1 ]

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन ही भगवान धनवंतरी हाथों में स्वर्ण कलश लेकर सागर मंथन से उत्पन्न हुए | धनवंतरी ने कलश में भरे हुए अमृत से देवताओं को अमर बना दिया | धनवंतरी के उत्पन्न होने के दो दिनों बाद देवी लक्ष्मी प्रकट हुई | इसलिए दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है | शास्त्रों के अनुसार भगवान धनवंतरी देवताओं के वैद्य हैं | इनकी भक्ति और पूजा से आरोग्य सुख यानी स्वास्थ्य लाभ मिलता है | मान्यता है कि भगवान धनवंतरी विष्णु के अंशावतार हैं | संसार में चिकित्सा विज्ञान के विस्तार और प्रसार के लिए ही भगवान विष्णु ने धनवंतरी का अवतार लिया था |

Dhanteras Ki Katha Kahani धनतेरस व्रत की कहानी कथा [ 2 ]

पौराणिक कथाओं की बात करें, तो कहते हैं कि एक बार भगवान विष्णु मृत्यु लोक की ओर आ रहे थे | ऐसे में मां लक्ष्मीजी भी उनके साथ चलने को तैयार हो गईं | ऐसे में भगवान ने कहा कि आप मेरा कहना मानेंगी, तो आप मेरे साथ चल सकती हैं | इसे मानने के बाद भगवान के साथ वह भी पृथ्वी लोक आ गईं | वहां पहुंचकर भगवान विष्णु ने दक्षिण दिशा में जाने की इच्छा जताई और लक्ष्मीजी को स्थान विशेष पर रुकने को कहा | इसके बाद वे दक्षिण दिशा में चल दिए | मां लक्ष्मी के मन में उस दिशा में जाने की जिज्ञासा हुई और वह चुपके से प्रभु के पीछे चल दीं |

वहां पर उन्होंने एक किसान के खेत से सरसो का फूल लेकर श्रृंगार किया और गन्ने का रस पीया | ऐसा करते समय भगवान विष्णु ने उन्हें देखकर क्रोध में शाप दिया कि किसान की 12 वर्ष तक सेवा करें | लक्ष्मीजी के वास से उस किसान का घर धन से भर गया | 12 साल बाद जब प्रभु उन्हें लेने आए, तो किसान ने उन्हें जाने देने से मना कर दिया |

तब माता लक्ष्मी ने उस किसान से कहा कि तेरस के दिन घर को अच्छे से साफ करके रात में घी का दीपक जलाओ | एक तांबे के कलश में रुपए और पैसे भरकर शाम को मेरी पूजा करो | ऐसा करने पर मैं साल भर तक तुम्हारे साथ रहूंगी | ऐसा करने पर किसान के घर मां के आशीर्वाद से धन रहा | ऐसी मान्यता है कि तब से तेरस के दिन धन की देवी की पूजा की परंपरा शुरू हुई और आज भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है |

Dhanteras Shayari 2023 Wishes Message धनतेरस की शायरी

Dhanteras 2023 Ki Hardik Shubhkamna धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ

Dhanteras Status 2023 धनतेरस स्टेटस Whatsapp Video Insta Caption

Happy Dhanteras Wallpaper HD images धनतेरस की फोटो वॉलपेपर

Dhanteras Ki Katha Kahani धनतेरस व्रत की कहानी कथा [ 3 ]

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन देवताओं के कार्य में बाधा डालने के कारण भगवान विष्णु ने असुरों के गुरू शुक्राचार्य की एक आंख फोड़ दी थी | कथा के अनुसार, देवताओं को राजा बलि के भय से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया और राजा बलि के यज्ञ स्थल पर पहुंच गये | शुक्राचार्य ने वामन रूप में भी भगवान विष्णु को पहचान लिया और राजा बलि से आग्रह किया कि वामन कुछ भी मांगे उन्हें इंकार कर देना | वामन साक्षात भगवान विष्णु हैं | वो देवताओं की सहायता के लिए तुमसे सब कुछ छीनने आये हैं |

बलि ने शुक्राचार्य की बात नहीं मानी | वामन भगवान द्वारा मांगी गयी तीन पग भूमि, दान करने के लिए कमण्डल से जल लेकर संकल्प लेने लगे | बलि को दान करने से रोकने के लिए शुक्राचार्य राजा बलि के कमण्डल में लघु रूप धारण करके प्रवेश कर गये | इससे कमण्डल से जल निकलने का मार्ग बंद हो गया | वामन भगवान शुक्रचार्य की चाल को समझ गये | भगवान वामन ने अपने हाथ में रखे हुए कुशा को कमण्डल में ऐसे रखा कि शुक्राचार्य की एक आंख फूट गयी | शुक्राचार्य छटपटाकर कमण्डल से निकल आये | बलि ने संकल्प लेकर तीन पग भूमि दान कर दिया |

इसके बाद भगवान वामन ने अपने एक पैर से संपूर्ण पृथ्वी को नाप लिया और दूसरे पग से अंतरिक्ष को | तीसरा पग रखने के लिए कोई स्थान नहीं होने पर बलि ने अपना सिर वामन भगवान के चरणों में रख दिया | बलि दान में अपना सब कुछ गंवा बैठा | इस तरह बलि के भय से देवताओं को मुक्ति मिली और बलि ने जो धन-संपत्ति देवताओं से छीन ली थी उससे कई गुणा धन-संपत्ति देवताओं को मिल गयी | इस उपलक्ष्य में भी धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है |

Dhanteras Jokes 2023 Funny Comedy Chutkule For Husband Wife GF BF धनतेरस के मजेदार चुटकुले

Dhanteras Rangoli Design 2023 धनतेरस रंगोली डिजाइन For Home, Office, Shop

Kuber Ji Maharaj Photo HD Images Wallpaper कुबेर महाराज की फोटो वॉलपेपर

धनतेरस के दिन क्या करें क्या न करें? यहाँ देखे धनतेरस के टोटके उपाय शुभ अशुभ संकेत

Dhanteras Puja Samagri List 2023 धनतेरस पूजन सामग्री

चौकी, अक्षत/ आटा, गंगाजल, लाल वस्त्र, लक्ष्मी माता गणेश जी महाराज कुबेर जी महाराज की फोटो/मूर्ति, सुपारी, 21 कमल के बीज, मणि पत्थर के 5 प्रकार, कुबेर यंत्र, जल कलश, मौली या कलावा, दो मिट्टी के बड़े दीपक, सरसों का तेल, तेरह मिट्टी के दीपक और बाती, कौड़ी, सिक्का, गुड़/शक्कर, जल पात्र, चंदन, कुमकुम - हल्दी, रोली, अबीर, गुलाल, लाल - पीले पुष्प, पुष्प माला, धुप-अगरबत्ती, खील-बताशा, नए बर्तन, नई झाड़ू, धान-मूंग, फल, मिठाई, पान, लौंग, सुपारी, इलायची, कपूर आदि सामग्री को इस पूजा में इस्तेमाल की जाती है |

Dhanteras Puja Vidhi धनतेरस की पूजा विधि
  • ईशान कोण या पूर्व दिशा में चौकी की स्थापना के लिए पूजा स्थल को साफ करके यहां आटे या चावल की मदद से अल्पना उकेरें या स्वस्तिक बनाये |
  • अब यहां चौकी स्थापित करें, और इस पर एक साफ लाल वस्त्र बिछाएं | इसे गंगाजल से शुद्ध करें |
  • अब सभी भगवानों के आसन के स्वरूप में इसपर कुछ अक्षत डालें | इस चौकी पर माता लक्ष्मी को स्थापित करें |
  • माता लक्ष्मी के साथ ही कुबेर यंत्र को कुबेर देवता के रूप में, और एक सुपारी को श्री गणेश के रूप में स्थापित करें |
  • अब एक कलश में जल भरें। इसकी ग्रीवा पर कलावा बांधें | अब चौकी पर कुछ अक्षत डालकर यहां इस कलश को स्थापित करें |
  • इसके मुख पर एक बड़ा दीपक रखें और इसे प्रज्वलित करें | यह जल कलश भगवान धन्वंतरि का स्वरूप है |
  • यमराज देवता की पूजा के लिए एक बड़ा मिट्टी का दीपक लें | इसमें एक कौड़ी, एक सिक्का और भोग के रूप में थोड़ा सा गुड़ या शक्कर डालें | इसे सरसों के तेल से भरकर इसमें 3 या 4 रुई की बातियां रखके इसे जलाएं |
  • अब प्रथम पूज्य श्री गणेश, माता लक्ष्मी, कुबेर देव, यमदीप और जलकलश पर गंगाजल छिड़कें |
  • चौकी पर विराजमान देवों को कलावा अर्पित करें | कौड़ी और सिक्का माता के चरणों में भी रखें |
  • इसके बाद सभी भगवानों को अबीर, गुलाल और अन्य सुगंधित चीजें चढ़ाएं, और धुप-अगरबत्ती जलाएं | साथ ही सभी दीपकों को प्रज्वलित करें |
  • धनतेरस के दिन अपने जो भी सामग्री खरीदी है, उसे पूजा में चौकी के पास अवश्य रखें |
  • अब फल-मिष्ठान्न का भोग लगाएं और पान, लौंग, सुपारी, इलायची चढ़ाएं |
  • इसके बाद दाएं हाथ में पुष्प लेकर चौकी पर विराजित सभी देवों से अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्ध जीवन की कामना करें | और इस पुष्प को देवों के चरणों में अर्पित करें |
  • अब कपूर से आरती करें | और सबमें प्रसाद वितरित करें |

Narak Chaturdashi Shayari 2023 नरक चतुर्दशी शायरी

Narak Chaturdashi Status 2023 नरक चतुर्दशी Whatsapp Video Status

Happy Narak Chaturdashi Wallpaper HD images Photo नरक चतुर्दशी की फोटो पोस्टर वॉलपेपर

Chhoti Diwali Shayari Wishes Message SMS छोटी दिवाली शायरी इन हिंदी शुभकामना बधाई सन्देश

Choti Diwali Status 2023 छोटी दिवाली स्टेटस Whatsapp Video Insta Caption

सभी देवी-देवताओ पर शायरी फोटो डाउनलोड करने, पशु-पक्षियों जिव-जंतुओ व प्रकृति से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतो और राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले Events & Festival से सम्बंधित बधाई/शुभकामना सन्देश, शायरी FB Whatsapp Status Instagram Caption, Full HD Wallpaper Photo images DP Profile Pics इत्यादि डाउनलोड करने के लिए विजिट करे www.Rkalert.in पर | और सबसे पहले Shayari, Photo, Status डाउनलोड करने के लिए निचे दी गई Rkalert.in के सोशल मीडिया पेज को Follow व ग्रुप Join करे |

Follow On Facebook Click Here
Join Facebook Group Click Here
Follow On Twitter Click Here
Subscribe On YouTube Click Here
Follow On Instagram Click Here
Join On Telegram Click Here

Topics for You

Popular Content