Deepawali Par Nibandh Hindi Mein दिवाली पर निबंध Diwali Essay in Hindi For Class 1 To 10th

  • 10-11-2023
  • Anil Saini

Diwali Par Nibandh Hindi Me Diwali Essay in Hindi दिवाली पर निबंध 100, 200, 500 शब्दों में Deepavali Essay 2023 For Class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10th दीपावली पर निबंध हिंदी में Hindi Essay On Diwali दीपावली पर निबंध हिंदी में Class 1 से 10 तक के लिए यहाँ देखें.

दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहर है | जिसे भारत के अलावा विदेशो में भी बड़े धूम धाम से मनाया जाता है | दिवाली के इस पावन पर्व पर बहुत सी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा दिवाली पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है और कई बार परीक्षाओ में भी दिवाली पर निबंध पूछा जाता है | इसलिए आप सभी के फायदे के लिए हमने यहाँ कक्षा 1 से 10वी तक के विद्यार्थियों के लिए बहुत ही सरल शब्दों में दिवाली पर निबंध दिया है | अगर आप दिवाली पर हिंदी में निबंध लिखना चाहते है तो यहाँ दिए गए Diwali Essay in Hindi को तैयार कर उपयोग में ला सकते है |

Diwali Essay 2023 in Hindi दीपावली पर हिंदी में निबंध Diwali Par Nibandh

दिवाली पर निबंध Diwali Essay in Hindi का प्रश्न या फिर प्रतियोगिता में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछा जाता है | अगर आप दिवाली पर हिंदी में निबंध लिखने के लिए ऑनलाइन Diwali Essay in Hindi For Class 1 To 10th Hindi Essay On Diwali खोज रहे है तो आपको बतादे की इस लेख में हमने बेहद ही सरल शब्दों में दीपावली की विशेषताओ का वर्णन करते हुए दिवाली पर निबंध Diwali Essay in Hindi For Class 1 To 10th लेकर आये है | यहां लिखी गयी निबंध से आप जान सकते हैं की दिवाली पर निबंध में शीर्षक किस प्रकार से इस्तेमाल किये जाते हैं, शीर्षकों के अंदर शीर्षक से सम्बंधित वाक्यों को किस प्रकार से लिखा जाता है |

Diwali Essay in Hindi दिवाली पर निबंध Hindi Essay On Diwali For Class 1 To 10th

प्रस्तावना

दिवाली हिन्दुंओं का सबसे बड़ा त्यौहार है | यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष बड़ी धूमधाम से भारत के अलग अलग क्षेत्रों में मनाया जाता है | दीपावली भारत देश के सभी नागरिकों द्वारा बड़ी धूम धाम से मनाया जाने वाला खुशियों भरा त्यौहार है, दीपावली पर हर घर में भगवान गणेश और लक्ष्मी माता जी की पूजा होती है | भारत के निवासी दिवाली के त्यौहार को अन्य देश में रहते हुए भी बड़े धूमधाम से मनाते है | दिवाली को 2 दिन तक छोटी दिवाली बड़ी दिवाली के रूप में मनाया जाता है |

दिवाली क्यों मनाई जाती है

भारत में सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली का त्यौहार है | पौराणिक कथाओं के अनुसार दिवाली के त्यौहार को मनाये जाने के के पीछे यह तर्क है की जब भगवान् श्री राम 14 वर्ष के वनवास को काटकर और रावण का वध करके अपनी जन्मभूमि अयोध्या की तरफ लौटे थे तो उनके अयोध्या लौटने की ख़ुशी में अयोध्या के लोगो के द्वारा इस दिन घी के दिए जलाये गए थे, उसी दिन से ही दिवाली का यह पवन त्यौहार प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है | दिवाली में विभिन्न प्रकार के उपहारों और मिठाइयों को अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को दिया जाता है और पटाखे जलाये जाते हैं | दिवाली के त्यौहार में भारत में हर घर में रौशनी फैली होती है | दिवाली सभी लोगो का एक महत्वपूर्ण त्त्यौहार है सभी लोगो के द्वारा इस त्यौहार को ख़ुशी के रूप में उत्साहित होकर मनाया जाता है |

दिवाली त्यौहार की विशेषता

दिवाली मुख्यतः हिन्दू धर्म के लोगो के द्वारा जाती है यह हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है | यह पर्व भारत देश सभी नागरिकों के द्वारा धूमधाम के साथ मनाया जाता है प्रत्येक वर्ष यह त्यौहार कार्तिक मास को अक्टूबर या नवंबर में मनाया जाता है | दीपावली दीपों का त्यौहार है इस दिन भारत देश में विभिन्न प्रकार की लड़ियों और दीयों ,मोमबतियों से घर को सजाया जाता है |

दीपावली त्योहार की तैयारी

दीपावली त्योहार की तैयारियां दिवाली से कई दिनों पहले ही आरंभ हो जाती है | दीपावली के कई दिनों पहले से ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई व रंगाई-पुताई करने में जुट जाते हैं क्योंकि ऐसी मान्यता है कि जो घर साफ-सुथरे होते हैं, उन घरों में दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी विराजमान होती हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करके वहां सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी करती है | दिवाली के नजदीक आते ही लोग अपने घरों को दीपक और तरह-तरह के लाइट से सजाना शुरू कर देते हैं |

दिवाली में पटाखों का महत्व

दिवाली को "रोशनी का त्योहार" कहा जाता है | लोग मिट्टी के बने दीपक जलाते हैं और अपने घरों को विभिन्न रंगों और आकारों की रोशनी से सजाते हैं, जिसे देखकर कोई भी मंत्रमुग्ध हो सकता है | बच्चों को पटाखे जलाना और विभिन्न तरह के आतिशबाजी जैसे फुलझड़ियां, रॉकेट, फव्वारे, चक्री आदि बहुत पसंद होते हैं |

दिवाली का इतिहास

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन ही भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अपनी पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण और उनके उत्साही भक्त हनुमान के साथ अयोध्या लौटे थे, अमावस्या की रात होने के कारण दिवाली के दिन काफी अंधेरा होता है, जिस वजह से उस दिन पुरे अयोध्या को दीपों और फूलों से श्री राम चंद्र के लिए सजाया गया था ताकि भगवान राम के आगमन में कोई परेशानी न हो, तब से लेकर आज तक इसे दीपों का त्योहार और अंधेरे पर प्रकाश की जीत के रूप में मनाया जाता है |

इस शुभ अवसर पर, बाजारों में भगवान गणेश जी, लक्ष्मी जी, राम जी आदि की मूर्तियों की खरीदारी की जाती है | बाजारों में खूब चहल पहल होती है | लोग इस अवसर पर नए कपड़े, बर्तन, मिठाइयां आदि खरीदते है | हिंदुओं द्वारा देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है क्योंकि व्यापारी दिवाली के पर्व पर नई खाता बही की शुरुआत करते हैं | साथ ही, लोगों का मानना है कि यह खूबसूरत त्योहार सभी के लिए धन, समृद्धि और सफलता लाता है | लोग दिवाली के त्योहार के दौरान अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान करने के लिए तत्पर रहते हैं |

दीपवाली से जुड़ी सामाजिक कुरीतियां

दिवाली जैसे धार्मिक महत्व वाले पर्व के पावन अवसर पर भी कुछ असामाजिक तत्व अपने निरंतर प्रयास जैसे शराब का सेवन, जुआ खेलना, टोना-टोटका करना और पटाखों के गलत इस्तेमाल से ख़राब करने में जुटे रहते हैं | अगर समाज में दिवाली के दिन इन कुरीतियों को दूर रखा जाए तो दिवाली का पर्व वास्तव में शुभ दीपावली हो जाएगा |

उपसंहार

दीपावली अपने अंदर के अंधकार को मिटा कर समूचे संसार को प्रकाशमय बनाने का त्योहार है | बच्चे अपनी इच्छानुसार बम, फुलझड़ियाँ तथा अन्य पटाखे खरीदते हैं और आतिशबाजी का आनंद उठाते हैं | हमें इस बात को समझना होगा कि दीपावली के त्योहार का अर्थ दीप, प्रेम और सुख-समृद्धि से है | ऐसे में पटाखों का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक और अपने बड़ों के सामने रहकर करना चाहिए | दिवाली का त्योहार हमें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है | दीपावली का त्योहार सांस्कृतिक और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है | इस त्योहार के कारण लोगों में आज भी सामाजिक एकता बनी हुई है | हिंदी साहित्यकार गोपालदास नीरज ने भी कहा है, "जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना, अँधेरा धरा पर कहीं रह न जाए |" इसलिए दीपावली पर प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने के प्रयत्न करने चाहिए |

Diwali Shayari 2023 दिवाली पर शायरी Love Romantic

Diwali Funny Jokes दिवाली के फनी चुटकुले For GF BF Husband Wife

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं Diwali Ki Hardik Shubhkamnaye Badhai Mubarak

दिवाली स्टेटस 2023 Happy Diwali Whatsapp Status Video Love Romantic Caption

Diwali Wallpaper HD Photo 2023 शुभ दिवाली की फोटो पोस्टर ड्राइंग

Diwali Whatsapp DP 2023 अपने नाम की दिवाली Whatsapp DP डाउनलोड करे

Diwali Pujan Samagri List 2023 मां लक्ष्मी की पूजा के लिए ख़रीदे ये सामन, ऐसे करे पूजा और सुने ये कथा

Diwali Rangoli Designs 2023 घर आँगन, ऑफिस में बनाने वाली आकर्षक व सुन्दर रंगोली की डिजाईन

Diwali Ke Din Kya Karna Chahiye Kya Nahi दिवाली के टोटके शुभ और अशुभ उपाय

दीपावली पर 10 लाइनें 10 Lines on Diwali in Hindi

  1. दिवाली का त्यौहार हिंदूओ के प्रमुख त्यौहारों में से एक है |
  2. दिपावली को दीप का त्यौहार भी कहा जाता है |
  3. दिवाली इसलिए मनायी जाती है क्योंकि इस दिन भगवान श्री राम 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे |
  4. भगवान श्री राम के वापिस अयोध्या लौटने की खुशी में वहां के लोगों ने इस दिन को दीवाली के रूप में मनाया |
  5. दिवाली का त्यौहार हर साल अक्टूबर या नवम्बर माह में आता है |
  6. इस दिन पूरे भारत को दुल्हन की तरह सजाया जाता है |
  7. दीवाली की शाम भगवान लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है |
  8. इन दिन सभी लोग अपने घरों, दुकानों, दफ्तरों आदि में दीप जलाते हैं |
  9. दीवाली के दिन सभी लोग अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को मिठाई, गिफ्ट आदि देते हैं |
  10. इन दिन बहुत से लोग पटाखे, फुलझड़ी, बम आदि भी जलाते हैं |

Maa Laxmi Puja Shayari 2023 माँ लक्ष्मी पूजन की शायरी

माँ लक्ष्मी पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं शायरी बधाई Happy Laxmi Puja 2023 Wishes Message

Laxmi Puja Photo 2023 HD Images Wallpaper DP लक्ष्मी पूजा की फोटो वॉलपेपर

Laxmi Ganesh Saraswati Wallpaper Photo माँ लक्ष्मी गणेश जी और सरस्वती माता की फोटो वॉलपेपर

सभी देवी-देवताओ पर शायरी फोटो डाउनलोड करने, पशु-पक्षियों जिव-जंतुओ व प्रकृति से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतो और राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले Events & Festival से सम्बंधित बधाई/शुभकामना सन्देश, शायरी FB Whatsapp Status Instagram Caption, Full HD Wallpaper Photo images DP Profile Pics इत्यादि डाउनलोड करने के लिए विजिट करे www.Rkalert.in पर | और सबसे पहले Shayari, Photo, Status डाउनलोड करने के लिए निचे दी गई Rkalert.in के सोशल मीडिया पेज को Follow व ग्रुप Join करे |

Follow On Facebook Click Here
Join Facebook Group Click Here
Follow On Twitter Click Here
Subscribe On YouTube Click Here
Follow On Instagram Click Here
Join On Telegram Click Here

Topics for You

Popular Content