हजारो छात्रों का अटका राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट जानें क्या रही वजह विद्यार्थी कैसे देखे परिणाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को ओर से कक्षा 5वी और 8वी का परीक्षा परिणाम 8 जून को जारी कर दिया गया था | लेकिन आश्चर्यजनक बात तो ये है की रिजल्ट जारी होने के बावजूद भी राज्य के हजारो विद्यार्थियों को अपना परिणाम नहीं मिला | और वे आज भी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे है व लगातार ऑनलाइन रिजल्ट की खोज में लगे है | ऐसे में सभी विद्यार्थी, अभिभावक व शिक्षक चिंतित है की बोर्ड ने इनका परिणाम किस वजह से जारी नहीं किया | इस तरह सबसे पहले देखें अजमेर बोर्ड 10वीं का परिणाम मार्कशीट डाउनलोड करें सरल तरीके से
राजस्थान 5वी का रिजल्ट 2022 – डायरेक्ट लिंक
राजस्थान 8वी का रिजल्ट 2022 – डायरेक्ट लिंक
पांचवीं के 28455 और आठवीं के 7143 छात्रों का परिणाम अटका
लापरवाही के चलते राजस्थान के 5वीं और 8वीं के करीब 35 हजार छात्र-छात्राओं का रिजल्ट लटक गया है। इन स्टूडेंट्स में पांचवीं के 28455 और आठवीं के 7143 स्टूडेंट्स शामिल है | इनके परिणाम ऑनलाइन अपलोड नहीं हो सके थे। अब शिक्षा विभाग ने पोर्टल को एक बार फिर खोला है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार केवल जैसलमेर और झुंझुनू्ं के विद्यार्थियों का ही रिजल्ट सहित तरीके से अपलोड हो पाया | बाकी सभी 31 जिलों में कुछ स्टूडेंट्स का परिणाम समय पर अपलोड नहीं हो पाया है | क्या इस साल भी नही जारी होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट जानें क्या है मामला
शिक्षा विभाग ने पोर्टल को एक बार फिर खोला
विभागीय अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी समस्या के कारण 5वीं और 8वीं के करीब 35 हजार छात्र-छात्राओं का रिजल्ट लटक गया है | अब शिक्षा विभाग ने पोर्टल को एक बार फिर खोला है | संबंधित स्कूल और मूल्यांकन केंद्रों को अब 11 से 17 जून तक वंचित स्टूडेंट्स के परीक्षा नम्बर और टर्म के अंक ऑनलाइन अपलोड करने होंगे | आगामी 1 व 2 दिन में इन सभी विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम पुन: ऑनलाइन अपलोड कर दिए जावेंगे | परिणाम सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए आप हमारे पोर्टल पर विजिट करते रहे | rajresults.nic.in पर चेक करे राजस्थान बोर्ड 8वी कक्षा का रिजल्ट, नाम से नतीजे देखने के लिए फॉलो करे इन स्टेप को