भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 फरवरी से 12 फरवरी तक खेली जाएगी | और इस इंटरनेशनल क्रिकेट वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है | बता दें कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बड़े-बड़े क्रिकेटर तरसते है | रोहित शर्मा के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बहुत बड़ा महारिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है | भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा |

रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
क्रिकेट जगत में रोहित शर्मा ‘हिटमैन’ के नाम से फैमस है | इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान ‘हिटमैन’ के निशाने पर एक ऐसा महारिकॉर्ड होगा जिसे बनाकर एक बल्लेबाज महानता के स्तर को छू जाता है | इस महारिकॉर्ड तक पहुँचने का सपना हर खिलाड़ी का रहता है | इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अगर रोहित शर्मा 2 शतक लगाने देते है तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ‘शतकों’ का महारिकॉर्ड बना देंगे |
6 से 12 फरवरी तक चलेगी सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 फरवरी से 12 फरवरी तक खेली जाएगी | इन दोनों टीम के बीच पहला वनडे मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा | दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी को कटक में और तीसरा वनडे मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा |
अगर इस सीरिज में रोहित शर्मा 2 शतक जड़ने में कामयाब रहते हैं तो वे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 शतक पूरा कर लेंगे | 2 शतक लगाने के बाद वे भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे | अभी तक भारतीय बल्लेबाजो में केवल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 से ज्यादा शतक लगाये हैं |
हिटमैन के निशाने पर महारिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 खिलाडियों में केवल 2 भारतीय बल्लेबाजो का नाम दर्ज है सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली | तीसरा खिलाड़ी रोहित शर्मा टॉप 10 में शामिल होने के लिए सिर्फ 2 शतक से दूर है | इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा अगर 2 शतक लगाने में सफल हो जाते है तो वे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी के रूप में अपना नाम दर्ज करवा लेंगे | रोहित शर्मा के नाम फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में 48 शतक दर्ज हैं |
रोहित शर्मा के रिकॉर्ड्स
भारतीय टीम की और से खेलने वाले रोहित शर्मा ने अभी तक 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है | इन मैचों में 31.34 की औसत से 4231 रन बनाए हैं जिनमे 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए | हिटमैन ने 265 वनडे मैचों में 49.16 की औसत से 10866 रन बनाए हैं जिनमे 31 शतक और 57 अर्धशतक लगाए | इसके अलावा 67 टेस्ट मैचों में 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए हैं जिनमे रोहित शर्मा ने 1 दोहरा शतक, 12 शतक और 18 अर्धशतक लगाए |
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों का नाम
- सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक
- विराट कोहली (भारत) – 81 शतक
- रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71 शतक
- कुमार संगाकारा (श्रीलंका) – 63 शतक
- जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 62 शतक
- हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) – 55 शतक
- महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 54 शतक
- ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) – 53 शतक
- जो रूट (इंग्लैंड) – 52 शतक
- डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 49 शतक
- रोहित शर्मा (भारत) – 48 शतक
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज
- सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक
- विराट कोहली (भारत) – 81 शतक
- रोहित शर्मा (भारत) – 48 शतक
- राहुल द्रविड़ (भारत) – 48 शतक
- वीरेंद्र सहवाग (भारत) – 38 शतक
- सौरव गांगुली (भारत) – 38 शतक
- सुनील गावस्कर (भारत) – 35 शतक
- मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत) – 29 शतक
- शिखर धवन (भारत) – 24 शतक
- वीवीएस लक्ष्मण (भारत) – 23 शतक