भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है। आईडीबीआई ने कार्यकारी और सहायक प्रबंधक, ग्रेड ‘ए’ पदों के लिए वर्ष 2022-23 के लिए 1544 रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईडीबीआई सहायक प्रबंधक भर्ती 2022 के लिए वेबसाइट idbibank.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 3 जून 2022 से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक भर्ती 2022 के लिए 17 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।

आईडीबीआई बैंक भर्ती 2022 एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर रिक्तियों की सूचना की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 जून 2022 को जारी कर दी गई है। आईडीबीआई कार्यकारी के लिए चयन प्रक्रिया में एक सामान्य भर्ती परीक्षा होती है, जिसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और एक पूर्व-भर्ती चिकित्सा परीक्षण होता है। लगभग हर साल, आईडीबीआई पूरे भारत में अपनी शाखाओं में अधिकारियों के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करता है। जो उम्मीदवार इस आईडीबीआई बैंक एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए इच्छुक है वे अंतिम दिनांक से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
भर्ती पद विवरण: –
श्रेणी | कार्यकारी रिक्ति | सहायक प्रबंधक रिक्तियां |
General | 418 पद | 200 पद |
SC | 175 पद | 121 पद |
ST | 79 पद | 28 पद |
OBC | 268 पद | 101 पद |
EWS | 104 पद | 50 पद |
VI | 10 पद | 05 पद |
HI | 11 पद | 05 पद |
OH | 10 पद | 05 पद |
MD/ID | 10 पद | 05 पद |
कुल पद | 1044 पद | 500 पद |
भर्ती पात्रता / योग्यता
शैक्षणिक योग्यता: – सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हो। भारत की या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा: – आईडीबीआई बैंक भर्ती एग्जीक्यूटिव पदों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु २५ वर्ष एवं असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
सैलरी कितनी होगी: –
आईडीबीआई कार्यकारी वेतन: – पहले वर्ष में उम्मीदवार को 29,000 रूपये प्रति माह और दूसरे वर्ष में रुपये 31,000 प्रति माह तथा सेवा के तीसरे वर्ष में 34,000 प्रति माह कर दिया जाएगा।
आईडीबीआई एएम वेतन: – उम्मीदवार को 9 महीने की प्रशिक्षण अवधि के दौरान 2,500 रुपये प्रति माह और 3 महीने की इंटर्नशिप अवधि के दौरान 10,000/- प्रति माह तथा पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद 36,000 रुपये प्रति माह वेतनमान में 36000-1490(7)-46430-1740(2)-49910-1990(7)-63840(17 वर्ष) भाड़ोत्री होगी।
यह भी पढ़े : वेटरनरी असिस्टेंट के पदों पर निकली सरकारी नौकरी की भर्ती, इतनी सैलरी मिलेगी
चयन प्रक्रिया: – एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती के लिए पहले ऑनलाइन टेस्ट (ओटी) आयोजित किया जयेगा। टेस्ट पास होने के बाद उम्मीदवार को दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) के लिए बुलाया जायेगा। उसके बाद प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (PRMT) आयोजित किया जायेगा।
आवेदन शुल्क: – कार्यकारी और सहायक प्रबंधक ग्रेड-ए के लिए आईडीबीआई भर्ती 2022 के लिए एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रुपये 200 है। जबकि अन्य कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क रु. 1000 है। शुल्क का भुगतान आईडीबीआई भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय ऑनलाइन किया जाना है।
महत्वपूर्ण तिथियां : – आईडीबीआई ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ दिनांक 03 जून 2022
आईडीबीआई ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 जून 2022
आईडीबीआई कार्यकारी परीक्षा तिथि 09 जुलाई 2022
आईडीबीआई बैंक पीजीबीडीएफ 2022-23 में प्रवेश 23 जुलाई 2022