IDBI में जूनियर असिस्टेंट 600 के पदों पर निकली भर्ती, 30 सितम्बर तक करें आवेदन

  • 21-09-2023
  • Vijay Saini

IDBI में जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2023 नोटिफिकेशन आवेदन फॉर्म शुरू - बैंकिंग के क्षेत्र में नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए बेहद अच्छी खबर हैं | प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका हैं | इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) बैंक में जूनियर असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किये हैं | पात्र अभ्यर्थी आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2023 के लिए अधिकारिक वेबसाइट https://www.idbibank.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | आवेदन प्रक्रिया 15 सितम्बर 2023 को शुरू हुई थी | 

IDBI जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2023 नोटिफिकेशन के अनुसार ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ और साउथ जोन के राज्यों में स्थित शाखाओं में कुल 600 पदों पर नियुक्ति की जानी हैं | इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़े तथा IDBI जूनियर असिस्टेंट पदों का विवरण वेतन सैलरी एजुकेशन क्वालिफिकेशन आयु सीमा आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया की जांच कर ले | अधिक जानकारी के लिए IDBI जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2023 का अधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़े जिसका लिंक निचे दिया हैं | 

IDBI जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2023 की सम्पूर्ण डिटेल्स 

भर्ती संस्था का नाम - इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI)

पद का नाम - जूनियर असिस्टेंट 

पदों की संख्या - 600 

विज्ञापन संख्या - 08/2023-24 

नौकरी का स्थान - सम्पूर्ण भारत 

सैलरी - 54,000 हजार रुपए

योग्यता - डिग्री 

आवेदन मोड - ऑनलाइन 

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि - 15 सितम्बर 2023 

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि - 30 सितम्बर 2023 

परीक्षा आयोजित करने की तिथि - 20 अक्टूबर 2023 

अधिकारिक वेबसाइट - https://www.idbibank.in/

जूनियर असिस्टेंट पदों का विवरण 

सैलरी -  IDBI बैंक जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2023 में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 54,000 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता - मान्यता पप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री उत्तीर्ण अभ्यर्थी IDBI Junior Assistant Recruitment 2023 पात्र माना जाएगा |

आयु सीमा - आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 31 अगस्त 2023 को 20 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क - 

  • सभी वर्गो के आवेदकों हेतु - 1000 रूपये 
  • अनुसूचित जाति/जनजति /दिव्यांग हेतु - 200/- रूपये 
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा कर सकते हैं |

चयन प्रक्रिया - IDBI बैंक जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2023 में उम्मीदवार के चयन हेतु कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) ऑनलाइन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू / साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा | जिसके लिए बैंक द्वारा एडमिट कार्ड  जारी किया जाएगा |

एग्जाम पैटर्न

  • लॉजिकल रीजनिंग, डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन : 60 अंक के 60 प्रश्न।
  • इंग्लिश लैंग्वेज : 40 अंक के 40 प्रश्न।
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड : 40 अंक के 40 प्रश्न।
  • जनरल, इकोनॉमी, बैंकिंग अवेयरनेस : 60 अंक के 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।

महत्वपूर्ण लिंक - 

अप्लाई ऑनलाइन - यहाँ क्लिक करें 

नोटिफिकेशन - यहाँ क्लिक करें 

ऑफिसियल वेबसाइट - यहाँ क्लिक करें 

Topics for You

Popular Content