इंडियन ओवरसीज बैंक IOB में विशेषज्ञ अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, 19 नवम्बर तक करें

  • 07-11-2023
  • Vijay Saini

Indian Overseas Bank Specialist Officer Bharti 2023 - बैंक में कैरियर बनाने वाले युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर हैं | इंडियन ओवरसीज़ बैंक (Indian Overseas Bank) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) विशेषज्ञ अधिकारी के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया हैं | सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari) की तैयारी कर रहे स्नातक पात्र अभ्यर्थियों से विशेषज्ञ अधिकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं | पात्र उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट http://www.iob.in/ पर जाकर Indian Overseas Bank Specialist Officer Bharti 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | इंडियन ओवरसीज़ बैंक विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 06 नवम्बर 2023 को शुरू हुई थी | 

बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 66 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जायेगी | इंडियन ओवरसीज़ बैंक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार रिक्त पदों का विवरण वेतन सैलरी शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया की जाँच करें | अधिक जानकारी के लिए तथा आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को इंडियन ओवरसीज़ बैंक विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती 2023 का विस्तृत विज्ञापन पढने की सलाह दी जाती हैं |

इंडियन ओवरसीज़ बैंक विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती 2023 डिटेल्स 

बैंक का नाम - Indian Overseas Bank 

पद नाम - विशेषज्ञ अधिकारी 

पद संख्या - 66 

अधिसूचना संख्या -  HRDD/RECT/04/2023-24

सैलरी - 89,८९०/-

शैक्षणिक योग्यता - डिग्री/ डिप्लोमा

नौकरी का स्थान - चेन्नई 

आवेदन मोड - ऑनलाइन 

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि - 06 नवम्बर 2023 

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि - 19 नवम्बर 2023 

अधिकारिक वेबसाइट - http://www.iob.in/

आज की सरकारी नौकरी/ गवर्नमेंट जॉब्स की ताजा (Latest Update) जानकारी यहाँ देखें 

IOB Specialist Officer Vacancy Details

एजुकेशन क्वालिफिकेशन - उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्था से कानून में स्नातक/बैचलर डिग्री/ बी.ई./ बी.टेक डिग्री/ कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर इंजीनियरिंग / सुचना प्रौधोगिकी/ इलेक्ट्रिकल व कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए | 

आयु सीमा - 01 नवम्बर 2023 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष से ज्यादा नही हो | आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को आयु में नियमानुसार छुट दी जायेगी |

आवेदन शुल्क - 

  • अनारक्षित/ पिछड़ा/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु - 850/- रु. 
  • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग आवेदक हेतु - 175/- रूपये 
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड व इन्टरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं |

चयन प्रक्रिया - इंडियन ओवरसीज़ बैंक विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती 2023 में उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार (इंटरव्यू)/ दस्तावेज सत्यापन, मेरिट लिस्ट, मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा | 

महत्वपूर्ण लिंक - 

इंडियन ओवरसीज़ बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ 

अप्लाई ऑनलाइन लिंक  

Topics for You

Popular Content