इस तारीख को आयेंगे यूपी बीएड के एडमिट कार्ड, इस तरीके से करे डाउनलोड | उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था उन सभी के महत्वपूर्ण खबर है | उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 25 जून को जारी किए जाएंगे | 25 जून से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे | यूपी बीएड के एडमिट कार्ड रोहिलखंड विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर अपलोड किये जावेंगे | जारी हुए जेईई मेन 2022 सेशन 1 के एडमिट कार्ड, ये रही Direct Link फॉलो करे इन स्टेप्स को
6 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा
महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन 6 जुलाई 2022 को किया जावेगा | इस परीक्षा का आयोजन 75 जिलों में 1400 से अधिक केंद्रों पर होगा | इस साल उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए रिकॉर्ड तोड़ 667456 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया | इसमें से 295095 पुरुष और 372360 महिला आवेदक हैं। एक ट्रांसजेंडर ने भी बीएड के लिए आवेदन किया है | इन सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 25 जून को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे | ऐसे करे डाउनलोड एम्स नर्सिंग 2022 एडमिट कार्ड, ये रही डायरेक्ट लिंक
रोहिलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड होंगे
उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड 25 जून 2022 को जारी किए जाएंगे | छात्र रोहिलखंड विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट mjpru.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे | जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी की जाएगी | आप निचे बताई गई प्रक्रिओय को फॉलो कर आसानी से यूपी बीएड के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है | गृह मंत्रालय में निकली नौकरी, 12वी पास कर सकते है आवेदन यहाँ से करे अप्लाई
इस तरीके से डाउनलोड करे यूपी बीएड 2022 एडमिट कार्ड
- सबसे पहले रोहिलखंड विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट mjpru.ac.in पर जाए |
- होम पेज पर उपलब्ध “यूपी बीएड 2022 एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें |
- अब यहाँ एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि व मांगी गई अन्य जानकारी भरकर सबमिट कर देवे |
- यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा |
- परीक्षा उपयोग के लिए आप इस एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लेवे |