राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4588 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है | यह परीक्षा राज्य में 470 परीक्षा केंद्र पर 13 मई से 16 मई 2022 तक प्रतिदिन दो शिफ्ट्स में आयोजित की गई है | जिसमे लगभग 19 लाख अभ्यर्थी शामिल होने की सूचना मिली है | उम्मीदवार जो राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वे जानने के काफी इच्छुक है की इस बार कटऑफ कितनी रहेगी, कितने नंबर / मार्क्स लाने पर चयन होगा मेरिट लिसी किस प्रकार से तैयार होगी?. तो आप यहाँ से राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की कटऑफ मेरिट लिस्ट पासिंग मार्क्स से सम्बंधित पूर्ण जानकारी देख सकते है |
कट ऑफ मार्क्स अभ्यर्थियों के प्राप्तांको, कैटेगरी व अन्य कई चीजों पर निर्भर
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 150 प्रश्न पूछे गए | जो की 75 अंकों के थे | और इस प्रश् पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया गया था | इस परीक्षा में 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी थी | इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इसमें अधिकतर प्रश्न ईजी या एवरेज श्रेणी के थे | अब सभी परीक्षार्थी कट ऑफ मार्क्स के बारे में जानने के लिए सर्च कर रहे है | इन्हें बतादे की कट ऑफ मार्क्स अभ्यर्थियों के प्राप्तांको, कैटेगरी तथा अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है | आप निचे कैटेगरी वाइज संभावित कट ऑफ मार्क्स देख सकते है | हिल पोर्टर कंपनी में निकली बम्पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सलेक्शन जाने योग्यता आयु सीमा सहित पूरी जानकारी
ये है राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 की कटऑफ पासिंग मार्क्स संभावित
सामान्य (जनरल) की कटऑफ : 55 से 60 मार्क्स यानि 40%
ओबीसी की कटऑफ : 50 से 55 मार्क्स यानि 36%
एससी / एसटी की कटऑफ : 39 से 42 मार्क्स यानि 30%
68 से 73 प्रतिशत अंक लेन वाले अभ्यर्थी होंगे सफल
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का स्तर तथा इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देखकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि 68 से 73 प्रतिशत के आस पास स्कोर करने वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल घोषित किये जा सकते हैं | अभ्यर्थियों को आधिकारिक कट ऑफ की जानकारी रिजल्ट जारी किए जाने के बाद ही मिल पाएगी | कट ऑफ अंक कुल रिक्ति, कुल आवेदकों और परीक्षा की कठिनाई के आधार पर तैयार किए जाते हैं | कट ऑफ अंक सभी श्रेणियों के लिए अलग से जारी किए जाएंगे | ऊपर बताई गई संभावित कटऑफ से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पास होने के लिए कितने मार्क्स लाने हैं |