जारी हुए राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड, इस Direct Link से करें डाउनलोड | जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर ने दो वर्षीय बीएड कोर्स और 4 वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड कोर्स के लिए पूर्व शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के प्रवेश पत्र यानि राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं | अभ्यर्थी www.ptetraj2022.com और www.ptetraj2022.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं | राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक निचे उपलब्ध है | वायुसेना में अग्निवीर वायु के पदों पर निकली भर्ती, 5 जुलाई तक करे आवेदन देखे योग्यता, आयु सीमा, सैलरी
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई 2022 को होगा | जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान पूर्व शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 में 5,42,833 अभ्यर्थी शामिल होंगे | जेएनवीयु ने इन सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजन करवाने की पूरी तैयारी कर आज 22 जून को आधिकारिक वेबसाइट www.ptetraj2022.com और www.ptetraj2022.org पर राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए है | बिजली विभाग में लाइन हेल्पर के पदों पर निकली भर्ती, 4 जुलाई तक करें आवेदन देखे योग्यता आयु सीमा
रोल नंबर व फॉर्म नंबर से डाउनलोड करे एडमिट कार्ड
अगर आप राजस्थान पीटीईटी 2022 परीक्षा में शामिल होने जा रहे है तो आपके लिए एडमिट कार्ड बेहद ही जरुरी | क्योकि बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जावेगा | राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 ऑनलाइन फॉर्म नंबर वाइज व रोल नंबर वाइज उपलब्ध है | आप निचे दी गई लिंक पर क्लिक कर अपने फॉर्म नंबर व रोल नंबर से राजस्थान पूर्व शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है | इसके अलावा आप निचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो कर भी आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है | कोल इंडिया में कोयला अफसर के पदों पर निकली बम्पर वैकेंसी, 22 जुलाई तक करे आवेदन देखे योग्यता चयन प्रक्रिया
इस तरीके से डाउनलोड करे राजस्थान पीटीईटी का एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ptetraj2022.com और www.ptetraj2022.org पर जाए |
- बीएड दो वर्षीय व बीए-बीएड, बीएससी-बीएड चार वर्षीय कोर्स लिंक पर क्लिक करे |
- अब एक नया पेज ओपन होगा |
- यहाँ राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करे |
- इसके बाद अपनी सुविधानुसार रोल नंबर या फॉर्म नंबर दर्ज करे |
- अब डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करे |
- राजस्थान पीटीईटी का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा |
- आप इस प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते है |
राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 2022 – डायरेक्ट लिंक