ओडिशा वन विकास निगम में फील्ड असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, 22 नवम्बर से आवेदन शुरू

  • 20-11-2023
  • Vijay Saini

ओडिशा वन विकास निगम में फील्ड असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती - ओडिशा वन विकास निगम लिमिटेड (Odisha Forest Development Corporation Limited) ने अकाउंट सहायक, एग्जीक्यूटिव सहायक, क्षेत्रीय सहायक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं | नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए यह बहुत ही शानदार मौका हैं | पात्र अभ्यर्थी ओडिशा वन विकास निगम लिमिटेड की ऑफिसियल साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं | OFDC अकाउंट सहायक, एग्जीक्यूटिव सहायक, क्षेत्रीय सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवम्बर को प्रारम्भ होगी | तथा डायरेक्ट लिंक निचे उपलब्ध करवा दिया जाएगा | 

अधिसूचना के मुताबिक ओडिशा वन विकास विभाग के अंतर्गत कुल 355 पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया हैं | उम्मीदवार रिक्त पदों का विवरण वेतन सैलरी शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया सम्बन्धी पूरी डिटेल नीचे देखें | आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को OFDC फील्ड सहायक भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन पढने की सलाह दी जाती हैं | अभ्यर्थी अंतिम तिथि 12 दिसम्बर 2023 से पहले आवेदन करें |

ओडिशा वन विकास विभाग फील्ड असिस्टेंट भर्ती 2023 - डिटेल्स 

भर्ती संगठन का नाम - ओडिशा वन विकास निगम लिमिटेड

पद नाम - अकाउंट सहायक, एग्जीक्यूटिव सहायक, क्षेत्रीय सहायक

पद संख्या - 355 

अधिसूचना संख्या - 23/2023 

सैलरी - 35,400/-

नौकरी का स्थान - ओडिशा 

आवेदन मोड - ऑनलाइन 

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि - 22 नवम्बर 2023 

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि - 12 दिसम्बर 2023 

अधिकारिक वेबसाइट - https://www.odishafdc.com/

आज की सरकारी नौकरी/ गवर्नमेंट जॉब्स की ताजा (Latest Update) जानकारी यहाँ देखें 

रिक्त पदों का विवरण - 

शैक्षणिक योग्यता - 

  • अकाउंट असिस्टेंट - मान्यता प्राप्त संस्था से कॉमर्स में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण |
  • सहायक - स्नातक डिग्री तथा 2 वर्ष का कार्य करने का अनुभव | 
  • फील्ड सहायक - मान्यता प्राप्त संस्था से विज्ञान/ कृषि/ वानिकी में स्नातक डिग्री उत्तरीं होना चाहिए | 

आयु सीमा - 30 जून 2023 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम तथा 38 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए | 

आवेदन शुल्क - 

सामान्य/ पिछड़ा/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु - 500/- रू
अनुसूचित जाति/ जनजाति हेतु - 200/- 
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ इन्टरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं |

चयन प्रक्रिया - उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित के आधार पर होगा |

  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट 
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण 
  • मेडिकल परीक्षा 
  • साक्षात्कार (इंटरव्यू)
  • दस्तावेज सत्यापन 

महत्वपूर्ण लिंक - 

ओडिशा वन विकास निगम फील्ड सहायक भर्ती 2023 नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ 

अप्लाई ऑनलाइन लिंक 

Topics for You

Popular Content