OSSC में निकली जूनियर असिस्टेंट ऑडिटर पदों पर भर्ती, 14 अक्टूबर से आवेदन शुरू

  • 12-10-2023
  • Vijay Saini

OSSC में निकली जूनियर असिस्टेंट ऑडिटर पदों पर भर्ती, 14 अक्टूबर से आवेदन शुरू  - ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ओएसएससी ने ओडिशा संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (सीजीएलआरई) 2023 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। जिसके माध्यम से राज्य भर के विभिन्न विभागों में ऑडिटर, जूनियर असिस्टेंट और ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती आयोजित होगी | पात्र व इच्छुक उम्मीदवार ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिसियल साईट https://www.ossc.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | OSSC CGLRE 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर को प्रारम्भ होगी | 

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक जूनियर असिस्टेंट ऑडिटर सहित ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न 495 रिक्त पदों को भरा जाएगा | उम्मीदवार रिक्त पदों का विवरण, वेतन सैलरी शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया सम्बन्धी डिटेल्स नीचे देख सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ओएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2023 विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़े | 

OSSC Junior Assistant Auditor Bharti 2023 की डिटेल्स 

भर्ती बोर्ड का नाम - ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC)

पद का नाम - जूनियर असिस्टेंट ऑडिटर 

पद संख्या - 495 

नोटिफिकेशन संख्या - 4004/OSSC 

योग्यता - डिग्री/

नौकरी का स्थान - ओडिशा 

आवेदन मोड - ऑनलाइन 

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि - 14 अक्टूबर 2023 

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि - 11 नवम्बर 2023 

अधिकारिक वेबसाइट - https://www.ossc.gov.in/

आज की सरकारी नौकरी/ गवर्नमेंट जॉब्स की ताजा (Latest Update) जानकारी यहाँ देखें 

जूनियर असिस्टेंट ऑडिटर (ग्रुप-बी व ग्रुप सी ) रिक्त पदों का विवरण 

शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्था से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए | तथा कंप्यूटर, इन्टरनेट ईमेल, वर्ड प्रोसेसिंग का अच्छा ज्ञान हो |

आयु सीमा - 01 जनवरी 2023 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 38 वर्ष से अधिक नही हो | आरक्षित वर्ग को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु में छुट दी जायेगी |

चयन प्रक्रिया - उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित के आधार पर किया जाएगा | 

  • प्रारम्भिक लिखित परीक्षा 
  • मुख्य परीक्षा 
  • स्किल टेस्ट 
  • साक्षात्कार 
  • मेरिट लिस्ट 
  • दस्तावेज़ सत्यापन 

महत्वपूर्ण लिंक - 

OSSC जूनियर असिस्टेंट ऑडिटर भर्ती नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ 

अधिकारिक वेबसाइट 

Topics for You

Popular Content