राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा 2023 टाइम टेबल का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए बड़ी खबर | कार्यालय निदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज (प्रा.शि.) विभाग, राजस्थान बीकानेर ने 8वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का टाइम टेबल जारी कर दिया है | राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास टाइम टेबल 2023 educationsector.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया गया है | राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कर्यक्रम के अनुसार 8वी बोर्ड की परीक्षा 21 मार्च 2023 मंगलवार से शुरू होगी | पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की होगी | और लास्ट परीक्षा 11 अप्रैल 2023 तृतीय भाषा की होगी | परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से लेकर 4:30 बजे तक रहेगा |
कार्यालय निदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान बीकानेर की तरफ से राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का टाइम टेबल विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है | राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास टाइम टेबल 2023 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है | इसके अलावा यहां पर हमने आपको स्टेप बाय स्टेप राजस्थान बोर्ड 8 क्लास टाइम टेबल डाउनलोड करने की संपूर्ण प्रोसेस बताई है | जिसे फॉलो करके आप राजस्थान बोर्ड 8 क्लास टाइम टेबल 2023 डाउनलोड कर सकते हैं |
राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास टाइम टेबल 2023 डाउनलोड
राजस्थान बोर्ड 8 क्लास टाइम टेबल 2023 कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले educationsector.rajasthan.gov.in पर जाए |
- इसके बाद एग्जाम डेट नोटिफिकेशन पर क्लिक करे |
- अब यहाँ राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का टाइम टेबल लिंक पर क्लिक करे |
- राजस्थान 8वीं बोर्ड टाइम टेबल 2023 पीडीऍफ़ डाउनलोड हो जाएगी |
- यहाँ आप परीक्षा तिथि, समय व विषय का नाम सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देखे |