Rajasthan Mukhyamantri Chiranjeev Beema Yojana Rajasthan Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Details in Hindi मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना राजस्थान क्या है Mukhyamantri Chiranjeev Yojana Ke Labh Fayade Check Chiranjeevi Yojana Benefits Download Chiranjeevi Yojana Hospital List Chiranjeevi Yojana Form PDF : राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी नागरिक को कैशलैस उपचार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की है | यह देश की सबसे बड़ी हेल्थकेयर योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य राजस्थान के सभी निवासियों को चिकित्सा राहत उपलब्ध करवाना है |
आप यहाँ से Rajasthan Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे Chiranjeevi Yojana Benefits, Chiranjeevi Yojana Kya Hai, Chiranjeevi Yojana Hospital List, Chiranjeevi Yojana in Hindi Mukhyamantri Chiranjeev Yojana Ke Labh Fayade चेक कर सकते है |
Rajasthan Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना
Contents
राजस्थान के निवासियों को चिकित्सा बीमा का लाभ देने के लिये राज्य सरकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना Mukhyamantri Chiranjeevi Yojna का शुभारंभ किया है | इस योजना का उद्देश्य राजस्थान के प्रत्येक परिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाना है | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक मई से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कर लाभार्थियों को इस Rajasthan Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana से लाभान्वित किया जाएगा | इस लेख के माध्यम से आप Chiranjeevi Yojana Benefits Fayde Labh Chiranjeevi Yojana Hospital List Chiranjeevi Yojana Kya Hai Rajasthan Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Details in Hind में प्राप्त कर सकते है |
Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana Kya Hai मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है?
राजस्था मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है | इस योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक परिवार जो स्वास्थ्य बीमा योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र लाभार्थियो को योजना का लाभ मिल रहा है, उनको विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज सरकारी और सम्बद्ध निजी अस्पतालों में दिया जाएगा | इसके अलावा प्रदेश के सभी अन्य परिवारों को बीमा प्रीमीयम की 50 प्रतिशत राशि अर्थात 850 रुपए पर वार्षिक 5 लाख रुपए तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी |
Chiranjeevi Yojana Benefits मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के लाभ फायदे
- हर परिवार को इलाज के लिए 5 लाख रुपए का कैशलेस बीमा कवर मिलेगा |
- NFSA और SECC के पात्र परिवारों का प्रीमियम सरकार देगी |
- लघु-सीमांक कृषक और संविदाकर्मियों का भी बीमा प्रीमियम सरकार देगी |
- पूर्ववर्ती स्वास्थ्य बीमा योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र लाभार्थियो को योजना का लाभ मिल रहा था, अब मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप राज्य के |
- संविदाकर्मियों, लघु एवं सीमांत कृषकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल पाएगा |
- चिन्हित सामान्य बीमारियों के लिए 50 हजार रुपए, गंभीर बीमारियों के लिए 4 लाख 50 हजार रुपए का कवर मिलेगा |
- विभिन्न बीमारियों के 1576 पैकेज किए गए हैं शामिल, योजना से जुडे़ निजी और सरकारी अस्पतालों में मिलेगा उपचार, भर्ती होने से 5 दिन पहले-डिस्चार्ज होने के बाद 15 दिनों का खर्च भी शामिल है |
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में लाभार्थी को भर्ती होने से 5 दिन पहले और डिस्चार्ज होने के बाद 15 दिनों का खर्चा भी पैकेज में शामिल है |
Chiranjeevi Yojana Hospital List
मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से जुड़े सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर कैशलेश इलाज मिलेगा | राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेन्सएजेंसी ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में जुड़े अस्पतालों की सूचि Chiranjeevi Yojana Hospital List जारी कर दी है | आप यहाँ Rajasthan Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Hospital List चेक कर सकते है |
Download Rajasthan Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana Form PDF – Click Here
राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की अधिक जानकारी के लिए 1800 180 6127 पर फ़ोन करे या विभाग की वेबसाइट health.rajasthan.gov.in/mmcsby पर विजिट करे |
Mujhe Sharma Hospital Kankroli se iss yojana ka labh nahi mika
क्या नगर निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों को भी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा और क्या नगर निकायों के कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन सरकार द्वारा नि: शुल्क किया जाएगा।इस जानकारी हेतु कृपया अवगत कराने कि कृपा करें।
हाँ, पर सरकारी कर्मचारियों के लिये राज्य सरकार एक अलग योजना भी ला रही है |