SBI Clerk Recruitment 2023 Notification जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 8283 पदों के लिए आवेदन शुरू

  • 17-11-2023
  • Vijay Saini

SBI क्लर्क भर्ती 2023 नोटिफिकेशन ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म शुरू - शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक से खुशखबरी आई हैं | SBI बैंक में कैरियर बनाने का शानदार मौका हैं | स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने क्लर्क/ जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता एवं बिक्री) के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया हैं | बैंक में नौकरी चाहने वाले भारतीय (पुरुष व महिला) नागरिकों से एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं | पात्र अभ्यर्थी भारतीय स्टेट बैंक की ऑफिसियल साईट पर जाकर क्लर्क/ जूनियर एसोसिएट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | SBI Clerk Recruitment 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 नवम्बर को शुरू हुई थी |

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार क्लर्क/ जूनियर एसोसिएट 8283 पदों पर भर्ती होगी | इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारम्भिक / मुख्य लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा | एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 प्रारम्भिक परीक्षा जनवरी में तथा मुख्य लिखित परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित होगी | उम्मीदवारों को क्लर्क/ जूनियर एसोसिएट रिक्त पदों का ब्यौरा वेतन/ सैलरी शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया सम्बधित डिटेल्स नीचे दी गई हैं | अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती हैं, आवेदन करने से पहले SBI क्लर्क/ जूनियर एसोसिएट भर्ती 2023 का विस्तृत विज्ञापन (Notification PDF) ध्यानपूर्वक पढ़ें |

SBI Clerk/ Junior Associate Recruitment 2023 डिटेल्स 

बैंक का नाम - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

पद नाम - क्लर्क/ जूनियर एसोसिएट 

पद संख्या - 8283 

अधिसूचना संख्या - CRPD/CR/2023-24/27

सैलरी - 47,000/- रु.

योग्यता - डिग्री 

नौकरी का स्थान -  सम्पूर्ण भारत 

आवेदन मोड - ऑनलाइन 

ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने की प्रारम्भ तिथि - 17 नवम्बर 2023 

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि - 07 दिसम्बर 2023 

अधिकारिक वेबसाइट - https://sbi.co.in/

आज की सरकारी नौकरी/ गवर्नमेंट जॉब्स की ताजा (Latest Update) जानकारी यहाँ देखें 

SBI क्लर्क/ जूनियर एसोसिएट रिक्त पदों का विवरण - 

SBI Clerk Recruitment 2023 Education Qualification - उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए | 

आयु सीमा - 01 अप्रैल 2023 को अभ्यर्थी की न्युनतम आयु 20 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से अधिक नही होनीं चाहिए | आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को अधिकतम आयु नियमानुसार छुट दी जायेगी | 

आवेदन शुल्क - 

  • अनारक्षित/ पिछड़ा/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु - 750/- रु. 
  • आरक्षित वर्ग (एससी/एसटी) दिव्यांग वर्ग हेतु - नि: शुल्क 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान का ऑनलाइन मोड डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/ इन्टरनेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा |

चयन प्रक्रिया - SBI बैंक में क्लर्क/ जूनियर एसोसिएट पदों हेतु अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन प्रारम्भिक/ मुख्य लिखित परीक्षा/ साक्षात्कार (इंटरव्यू), मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा |

महत्वपूर्ण लिंक - 

SBI क्लर्क/ जूनियर एसोसिएट भर्ती 2023 नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ 

अप्लाई ऑनलाइन लिंक 

Topics for You

Popular Content