शिक्षा मंत्री जीतू वघानी की बड़ी घोषणा गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस तारीख को 8 बजे होगा जारी | गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अब तक की बड़ी खबर | राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने गुजरात 10वी बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तारीख व समय की घोषणा कर दी है | साथ ही उनिहोने बताया की जीएसईबी 10वी का परिणाम किस वेबसाइट पर अपलोड किया जावेगा और विद्यार्थी कैसे परिणाम की जाँच कर पाएंगे | राजस्थान जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर) के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, 7 जून से आवेदन शुरू देखे योग्यता आयु सीमा
6 जून को सुबह 8 बजे जारी होगा परिणाम
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने जीएसईबी 10वीं के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर दी है | गुजरात बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार जीएसईबी कक्षा 10 के परिणाम 6 जून को सुबह 8 बजे जारी किए जाएंगे | विद्यार्थी जो गुजरात बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे और अपना परिणाम चेक करने के लिए उत्सुक हो रहे है वे अपने रोल नंबर, सीट नंबर, जन्मतिथि अपने पास रखे | क्योकि आप रिजल्ट की जाँच इन सभी जानकारी के माध्यम से कर पाएंगे | जारी हुआ यूपीएससी सीडीएस 2 का फाइनल रिजल्ट, 142 कैंडिडेट हुए सेलेक्ट देखे चयनित अभ्यर्थियों के नाम व रोल नंबर
gseb.org पर जारी होगा रिजल्ट
राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने ट्विटर कर जानकारी दी की गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और संस्कृत की पहली परीक्षा का परिणाम 6 जून को सुबह 8 बजे जारी होगा | आगे उन्होंने बताया की रिजल्ट की घोषणा जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर की जावेगी | आप निचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो कर आसानी से अपने परिणाम की जाँच कर सकते है | सबसे पहले रिजल्ट चेक करने के लिए आप हमारे पोर्टल Trending News In Hindi को सेव व बुकमार्क कर लेवे | हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, क्लर्क, लाइनमैन सहित अन्य पदों पर निकली वैकेंसी देखे योग्यता चयन प्रक्रिया
इन स्टेप से चेक करे परिणाम
- सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं |
- होमपेज पर जीएसईबी एसएससी रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें |
- अब यहाँ अपना रोल नंबर, सीट नंबर, जन्मतिथि भरकर सबमिट कर देवे |
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा |
- आप इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते है |