SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी भर्ती 2023 नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन शुरू

  • 02-10-2023
  • Vijay Saini

SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी भर्ती 2023 नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन शुरू -  रोजगार की तलाश करने वाले तमाम स्नातक पास युवाओ के लिए बड़ी खुश खबर हैं | कर्मचारी चयन आयोग (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी पदों के लिए विभागीय प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया हैं | सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए केंद्र सरकार में जॉब्स पाने का सुनहरा अवसर हैं | कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित भर्ती 2020, 2021 और 2022 में चयनित उम्मीदवार एसएससी की अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर एसएससी स्टेनो ग्रेड सी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | आवेदन प्रक्रिया 27 सितम्बर 2023 को प्रारम्भ हुई थी | 

अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के कुल 297 रिक्त पदों को भरा जाएगा | SSC Stenographer Grade C भर्ती 2023 के लिए रिक्त पदों का विवरण, वेतन सैलरी शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया सम्बन्धित डिटेल्स नीचे देख सकते हैं | अधिक जानकारी व आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी भर्ती 2023 का अधिकारिक नोटिफिकेशन पढने की सलाह दी जाती हैं | 

SSC Stenographer Grade C Bharti 2023 Details

भर्ती बोर्ड का नाम - कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

पद का नाम - स्टेनोग्राफर (ग्रेड सी)

पद संख्या - 297 

अधिसूचना - जारी 

नौकरी का स्थान - सम्पूर्ण भारत 

योग्यता - डिग्री 

आवेदन मोड - ऑनलाइन 

ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारम्भिक तिथि - 27 सितम्बर 2023 

ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि - 21 अक्टूबर 2023 

अधिकारिक वेबसाइट - https://ssc.nic.in/

स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी रिक्त पदों का विवरण 

शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्था से स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए |

आयु सीमा - एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित हैं | 

आवेदन शुल्क - एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी भर्ती 2023 के लिए सभी आवेदकों को 100/- रूपये का भुगतान करना होगा |

चयन प्रक्रिया - इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले सीबीटी मोड में लिखित परीक्षा होगी, जो कि अगले साल फरवरी-मार्च में प्रस्तावित है। इसके बाद, जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में सफल होंगे उन्हें अगले चरण में शामिल होना होगा। सभी चरणों की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को सफल घोषित किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

महत्वपूर्ण लिंक - 

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी भर्ती नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ 

अप्लाई ऑनलाइन लिंक 

Topics for You

Popular Content