Surya Grahan Ke Samay Kya Karna Chahiye Kya Nahi बच्चे, बुजुर्ग, पति-पत्नी व प्रेग्नेंट महिला को सूर्य ग्रहण के समय और बाद में क्या करे क्या नहीं

  • 13-10-2023
  • Anil Saini

Surya Grahan Ke Samay Kya Karna Chahiye Kya Nahi Surya Grahan Ke Bad Kya Kare Kya Nahi बच्चे, बुजुर्ग, पति-पत्नी व प्रेग्नेंट महिला को सूर्य ग्रहण के समय और बाद में क्या करना चाहिए क्या नहीं Surya Grahan Ke Samay Kya Savdhani Rakhni / Bartani Chahiye. यहाँ से देखे Surya Grahan Ke Dushprabhav Surya Grahan Ke Din Garbhvati Mahila Ko Kya Karna Chahiye Kya Nahi Surya Grahan Ke Din Time Pregnancy Effect in Hindi Surya Grahan Ke Din Kya Karna Shubh Hota Hai Aur Kya Ashubh.

Surya Grahan Ke Samay Kya Karna Chahiye Kya Nahi सूर्य ग्रहण के समय क्या करें और क्या ना करे

सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य के ऊपर राहु का प्रभाव बढ़ने की वजह से सूर्य ग्रसित हो जाता है | ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व माना गया है | साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्‍टूबर शनिवार को लगेगा | अक्टूबर में दिखने वाला ये सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार ग्रहण रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा | शास्त्र में सूर्य ग्रहण अशुभ माना जाता है | और इसके परिणाम भी अशुभ मिलते हैं | ऐसे में ध्यान रखना चाहिए की सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए क्या नहीं | ज्योतिष में सूर्य ग्रहण से संबंधित कई नियम बताए गए हैं | आइये जानते है Surya Grahan Ke Samay Kya Karna Chahiye Kya Nahi.

आज इस लेख में इन सभी शंकाओं का समाधान करते हुए Surya Grahan Ke Dushprabhav बता रहे है | इनसे आपको पता चल जायेगा की Surya Grahan Ke Din Kya Karna Chahiye Kya Nahi, Surya Grahan Ke Din Samay Kya Savdhani Bartani Chahiye, Surya Grahan Ke Din Garbhvati / Pregnent Mahila Kya Kare Kya Nahi.

Surya Grahan Kaha Dikhega सूर्य ग्रहण कब और कहाँ दिखेगा

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्‍टूबर शनिवार को है | यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास, आदि जगहों पर देखा जा सकेगा | बतादे की 14 अक्‍टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा |

सूर्य ग्रहण को लेकर हम सभी के मन में कई तरह की शंकाए व सवाल है | इस लेख में आप निचे बताये गए सभी सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते है

  • सूर्य ग्रहण में क्या करना चाहिए
  • सूर्य ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए
  • क्या सूर्य ग्रहण में सोना चाहिए?
  • सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को क्या-क्या नहीं करना चाहिए
  • सूर्य ग्रहण में क्या दान करना चाहिए
  • ग्रहण काल में क्या करना चाहिए
  • सूर्य ग्रहण में दान कब करना चाहिए
  • सूर्य ग्रहण में पानी पी सकते हैं
  • ग्रहण में पूजा करनी चाहिए या नहीं
  • सूर्य ग्रहण लगने के बाद क्या करना चाहिए?
  • सूर्य ग्रहण में पानी पीना चाहिए या नहीं
  • सूर्य ग्रहण में दान कब करना चाहिए

Surya Grahan Ke Dushprabhav | Surya Grahan Ke Din Samay Kya Savdhani Bartani Chahiye

खाने-पीने की चीजों में डालें तुलसी दल

तुलसी दल को पवित्र माना जाता है | इसके साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा से भी बचाव करती है | इसलिए ग्रहण से पहले ही खाने-पीने की चीजों में तुलसी की कुछ पत्तियां डाल दें, जिससे भोजन में किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव न पड़े और उसे बाद में खा सके |

गर्भवती महिलाएं न निकले बाहर

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए | क्योंकि सूर्य की हानिकारक किरणों से बच्चे के साथ-साथ मां पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है | इसलिए बच्चे को नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिलाएं घर पर ही रहें |

मंदिर में न करें पूजा पाठ

मान्यता है ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से सूतक काल शुरू हो जाता है | इसके साथ ही मंदिरों के भी कपाट बंद कर दिए जाते हैं | इसके साथ ही मूर्तियों को स्पर्श करना अशुभ माना जाता है | क्योंकि सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है | इसलिए ग्रहण के समय पूजा घर में न जाएं | ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर में गंगाजल छिड़ककर पूजा आरंभ कर सकते हैं |

सूर्य की करें आराधना

माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय मंत्रों का जाप करना शुभ होता है | इसलिए आप ग्रहण के वक्त सूर्य के मंत्रों का जाप कर सकते हैं | इसके अलावा नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए गायत्री मंत्र का भी जाप कर सकते हैं |

Surya Grahan Ke Din Samay Kya Savdhani Rakhni Chahiye | Surya Grahan Ke Din Kya Karna Chahiye

ग्रहण के बाद करें ये काम

सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में झाड़ू-पोछा लगाने के बाद घर के हर एक सदस्य को नहाना चाहिए | इसके साथ ही मंदिर आदि जगहों पर गंगाजल छिड़क देना चाहिए, जिससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाए | इसके साथ ही जरूरतमंद को दान दें | इससे भी आपको लाभ मिलेगा |

यात्रा न करे

यदि ग्रहण के दौरान कोई उन देशों की यात्रा का प्लान कर रहा है, जहां पर यह ग्रहण दिखने वाला है तो यात्रा करना ठीक नहीं होगा. यात्रा को एक दिन बाद के लिए प्लान करना उचित रहेगा और यदि यात्रा करनी ही पड़े तो इस दौरान हरि नाम का जाप करते रहें.

ग्रहण है प्रभावशाली

इस बार जिस नक्षत्र यानी स्वाति में ग्रहण पड़ रहा है, वह नक्षत्र भी राहु का है, इसलिए यह ग्रहण अधिक प्रभावशाली होगा. ग्रहण काल में उपासना व जाप करना चाहिए. सूर्य और राहु के साथ होने के कारण सलाह है कि संतान उत्पत्ति की प्लानिंग से बचना चाहिए, क्योंकि ग्रहण काल में इसे वर्जित बताया गया है.

Surya Grahan Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye सूर्य ग्रहण के समय और बाद में क्या करे क्या नहीं

शुभ कार्य ना करें

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्‍टूबर को है | सूर्य ग्रहण को एक सूतक काल के रूप में देखा जाता है | ऐसे में इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य को करने के लिए मना किया जाता है | वहीं अगर जमीन की रजिस्ट्री जैसा कोई जरूरी काम है तो आप पंडित से राय लेने के बाद ही उस काम को करें |

सिलाई से जुड़ा काम ना करें

हम घर में ढेर सारे काम करते हैं | सिलाई करना भी इन्ही कामों में से एक है लेकिन सूर्य ग्रहण के दौरान सिलाई से जुड़ा किसी भी तरह का काम नहीं करना चाहिए | कहा जाता है कि इस दौरान कैंची और कपड़े सिलने की मशीन को बिल्कुल नहीं चलाना चाहिए |

प्रेग्नेंट हैं तो रहें सतर्क

प्रेग्नेंट महिलाओं से भी सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत बताई जाती है | कहा जाता है कि इस दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को किसी भी तरह की नौकुली चीज को नहीं छूना चाहिए | कहते हैं लापरवाही करने से सूर्य ग्रहण का असर शिशु पर पड़ता है |

Surya Grahan Ke Din Time Pregnancy Effect in Hindi गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए

सूर्य ग्रहण के दौरान क्यों नहीं सोना चाहिए Surya Grahan Ke Din Sona Kyo Nahi Chahiye

गोवर्धन पूजा के दिन क्या करें क्या न करें Govardhan Puja Ke Din Kya Karna Chahiye Kya Nahi

Surya Grahan Ke Din Garbhvati Mahila Ko Kya Karna Chahiye सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए

  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर में ही रहना चाहिए |
  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के पूजा पाठ अधिक करना चाहिए |
  • ग्रहण के समाप्त होते ही दुष्प्रभाव से बचने के लिए उन्हें स्नान करना चाहिए |
  • घर के अंदर की किरणों से बचने के लिए खिड़कियों को मोटे पर्दों से ढकना सुनिश्चित करें |

Surya Grahan Ke Din Garbhvati Mahila Ko Kya Nahi Karna Chahiye सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए

  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए . हालांकि अगर किसी तरह की दिक्कत है, तो खा लेना चाहिए |
  • महिलाओं को तेज धार वाली वस्तुओं, जैसे कैंची, चाकू, पिन आदि के उपयोग से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बच्चा का जन्म दोष हो सकता है |
  • सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य की रोशनी में गलती से भी नहीं निकलना चाहिए |
  • शास्त्रों में कहा गया है कि ग्रहण के दौरान यात्रा भी नहीं करनी चाहिए | इस दौरान यात्रा करना अशुभ होता है और ये गलती बड़े नुकसान की वजह बन सकती है |

सूर्य ग्रहण में गर्भवती क्या करे क्या न करे | Surya Grahan Me Pregnant Ladies Ko Kya Karna Chahiye

Surya Grahan Ke Din Kya Karna Chahiye सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें
  • सूर्य ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें | ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है |
  • ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है |
  • सूर्य ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना जाता है | ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए |
  • सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए | कहते हैं कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है |
  • सूर्य ग्रहण के बाद अन्न का दान करना पुण्य प्रदान कर सकता है |
  • सूर्य ग्रहण से पहले बने भोजन व रखे पानी को हटा कर नया भोजन बना कर ही खाना चाहिए |
  • सूर्य ग्रहण समाप्ति के बाद गाय को घास, पक्षियों को दाना तथा गरीबों को वस्त्र दान का शुभ फल मिलता है |

Surya Grahan Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
  • सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए | कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति की पाचन क्षमता कमजोर होती है | जिसके कारण व्यक्ति के बीमार होने की ज्यादा संभावना रहती है |
  • सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए | ऐसा करने से उस काम में असफलता मिलती है |
  • सूर्य ग्रहण के दौरान नाखून कांटना, बालों में कंघी करना और दांतों की सफाई करना अशुभ माना जाता है |
  • सूर्य ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए |
  • सूर्य ग्रहण के दौरान चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए | कहते हैं कि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है |

सभी देवी-देवताओ पर शायरी फोटो डाउनलोड करने, पशु-पक्षियों जिव-जंतुओ व प्रकृति से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतो और राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले Events & Festival से सम्बंधित बधाई/शुभकामना सन्देश, शायरी FB Whatsapp Status Instagram Caption, Full HD Wallpaper Photo images DP Profile Pics इत्यादि डाउनलोड करने के लिए विजिट करे www.Rkalert.in पर | और सबसे पहले Shayari, Photo, Status डाउनलोड करने के लिए निचे दी गई Rkalert.in के सोशल मीडिया पेज को Follow व ग्रुप Join करे |

Follow On Facebook Click Here
Join Facebook Group Click Here
Follow On Twitter Click Here
Subscribe On YouTube Click Here
Follow On Instagram Click Here
Join On Telegram Click Here

Topics for You

Popular Content