UKPSC ने जूनियर इंजीनियर के 1097 पदों पर भर्ती, 14 अक्टूबर से करें आवेदन
UKPSC जेई भर्ती 2023 जूनियर इंजीनियर के 1097 पदों के लिए आवेदन शुरू - उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttrakhand Public Service Commission, UKPSC) युकेपीएससी ने राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया हैं | UKPSC JE भर्ती 2023 के तहत राज्य के विभिन्न विभागों में कनिष्ठ अभियंता (जूनियर इंजीनियर) के 1097 रिक्त पदों पर भर्ती आयोजित की जायेगी | भारतीय पात्र नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं | पात्र व इच्छुक उम्मीदवार UKPSC की ऑफिसियल वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर 14 अक्टूबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | युकेपीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2023 के लिए अप्लाई ऑनलाइन करने की लास्ट डेट 03 नवम्बर हैं |
उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर रिक्त पदों का विवरण वेतन सैलरी शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया सम्बन्धी सभी डिटेल्स नीचे देख सकते हैं | ज्यादा जानकारी के लिए UKPSC Junior Engineer Recruitment 2023 की विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़े |
UKPSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2023 डिटेल्स
विभाग का नाम - उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)
पद का नाम - जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer)
पद संख्या - 1097
अधिसूचना संख्या - 773/08/E-4/JE(DR)/2023-24
सैलरी - 142400/-
योग्यता - डिग्री/डिप्लोमा
नौकरी का स्थान - उत्तराखंड
आवेदन मोड - ऑनलाइन
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि - 14 अक्टूबर 2023
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि - 03 नवम्बर 2023
अधिकारिक वेबसाइट - https://psc.uk.gov.in/
आज की सरकारी नौकरी/ गवर्नमेंट जॉब्स की ताजा (Latest Update) जानकारी यहाँ देखें
जूनियर इंजीनियर रिक्त पदों का विवरण -
वेतन - जूनियर इंजीनियर पद के लिए चयन होने वाले अभ्यर्थी को उत्तराखंड सरकार द्वारा Rs. 44900- 142400/- (Level-7) रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा |
शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त संस्था से सम्बन्धित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा अनिवार्य हैं |
आयु सीमा - UKPSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 01 जुलाई 2023 को न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नही हो|
आवेदन शुल्क -
- जनरल/पिछड़ा/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु - 222.30/-
- एससी/एसटी वर्ग हेतु - 102.30/-
- दिव्यांग वर्ग के आवेदक हेतु - 22.30/-
- पेमेंट मोड - ऑनलाइन डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग द्वारा
चयन प्रक्रिया - UKPSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित के आधार पर होगा |
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार (इंटरव्यू)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
महत्वपूर्ण लिंक -

Topics for You
- वडोदरा नगर निगम में फील्ड वर्कर के 448 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी करें आवेदन
- NIOS में एमटीएस असिस्टेंट समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 5वीं पास करें आवेदन
- SBI में Circle Based Officer के 5000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू, जानें फुल डिटेल्स
- MAHATRANSCO Vidyut Sahayak भर्ती 2023 नोटिफिकेशन 1903 पदों के लिए जारी, 10वीं पास करें आवेदन
- IDBI बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के बंपर पदों पर निकली भर्ती, 6 दिसम्बर तक करें आवेदन
- एचपी जेल वार्डर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 23 नवम्बर से शुरू
- इंटेलिजेंस ब्यूरो में सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी पदों पर भर्ती, सैलरी 1,42,400 रूपये 25 नवम्बर से आवेदन शुरू
- महाराष्ट्र राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी में टेक्नीशियन के पदों पर निकली भर्ती, 10 दिसम्बर तक करें आवेदन
- इंडियन नेवी में आईटीआई अपरेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास 1 जनवरी तक करें आवेदन
- मध्य प्रदेश उच्च न्यायलय में सिविल जज के पदों पर निकली भर्ती, 18 दिसम्बर तक करें आवेदन