पश्चिमी रेलवे में खेल कोटा के तहत ग्रुप सी और डी के पदों पर निकली वैकेंसी, 10 नवम्बर से आवेदन शुरू

  • 08-11-2023
  • Vijay Saini

वेस्टर्न रेलवे खेल कोटा ग्रुप सी और डी भर्ती 2023 - वेस्टर्न रेलवे (Western Railway) पश्चिमी रेलवे मुंबई में खेल कोटा के तहत ग्रुप सी और ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं | रोजगार की तलाश वाले युवाओं के लिए बेहद अच्छी खबर हैं | भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका हैं | पात्र उम्मीदवार वेस्टर्न रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | Western Railway Sports Quaota Recruitment 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवम्बर 2023 को शुरू होगी | 

अधिसूचना के अनुसार वेस्टर्न रेलवे में खेल कोटा के तहत ग्रुप सी और ग्रुप डी के कुल 64 पदों पर भर्ती आयोजित की जायेगी | भारतीय रेलवे में कैरियर बनाने वाले उम्मीदवार रिक्त पदों का विवरण वेतन सैलरी शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया अन्य सभी नीचे देख सकते हैं | ज्यादा जानकारी के लिए विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़े | 

पश्चिमी रेलवे खेल कोटा ग्रुप सी और डी भर्ती 2023 डिटेल्स 

विभाग का नाम - वेस्टर्न रेलवे 

पद नाम - ग्रुप सी और ग्रुप डी 

पद संख्या - 64 

अधिसूचना संख्या - RRC/WR/02/2023 

सैलरी - 20,200/- रु. 

नौकरी का स्थान - महाराष्ट्र 

आवेदन मोड - ऑनलाइन 

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रारम्भ तिथि - 10 नवम्बर 2023 

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि - 09 दिसम्बर 2023 

अधिकारिक वेबसाइट - http://www.rrc-wr.com/

Government Jobs और सरकारी नौकरी की ताजा (Latest Update) जानकारी यहाँ देखें 

वेस्टर्न रेलवे ग्रुप सी और ग्रुप डी रिक्त पदों का विवरण - 

शैक्षणिक योग्यता - 

लेवल 5/ 4 - मान्यता प्राप्त संस्था से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए | 
लेवल 3/2 - मान्यता प्राप्त संस्था से सीनियर सैकेंडरी/ 12वीं पास हो तथा अपरेंटिस कोर्स पूरा किया हो |
लेवल 1 - मान्यता प्राप्त स्कूल 10वीं पास तथा आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य हैं |

आयु सीमा - 01 जनवरी 2024 को उमीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नही हो | अभ्यर्थी का जन्म 1/1/1999 से पहले और 1/1/2006 के बाद का नही हो |

आवेदन शुल्क - 

  • सामान्य/ पिछड़ा/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 500/- रूपये 
  • आरक्षित वर्ग हेतु (एससी/एसटी) - 250/- 
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं |

चयन प्रक्रिया - वेस्टर्न रेलवे में ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों के लिए उम्मीदवार का चयन ट्रायल टेस्ट/ स्किल टेस्ट/ शारीरिक दक्षता परीक्षण / दस्तावेज सत्यापन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा | 

महत्वपूर्ण लिंक - 

वेस्टर्न रेलवे ग्रुप सी, ग्रुप डी भर्ती नोटिफिकेशन पीडीऍफ़ 

अप्लाई ऑनलाइन लिंक 

Topics for You

Popular Content