यात्रा के समय मिलने वाले शकुन और अपशकुन यहाँ से जाने कौन-सी चीजें दिखना शुभ होता है और कौन-सी अशुभ Yatra Ke Shubh Ashubh Sanket

Yatra Ke Shubh Ashubh Sanket यात्रा के समय मिलने वाले शकुन और अपशकुन शुभ-अशुभ संकेत Yatra Ke Liye Shubh Ashubh Sanket Shagun Apshagun : सनातन धर्म में पंचांग, तिथि, वार, नक्षत्र, योग आदि का बहुत महत्त्व है | जब भी हम किसी कार्य की शुरुआत करते है या फिर यात्रा के लिए निकलते है तो सभी यही चाहते है की उनका कार्य व यात्रा सफल हो | ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलते समय सामने दिखाई देने वाली वस्तुएं, मनुष्य, स्त्री-पुरुष, बालक-वृद्ध, पशु-पक्षी आदि अनेक लक्षणों को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यात्रा शुभ होगी या उसमें कोई विघ्न बाधा आएगी | Yatra Ke Samay Milane Wale Shubh Ashubh Sanket.

ज्योतिष के प्रमुख ग्रंथ मुहूर्त चिंतामणि में यात्रा के संबंध में अनेक बातें लिखी गई हैं। जिसमे यात्रा के समय शकुन और अपशकुन यात्रा के लिए घर से निकलते समय शुभ अशुभ संकेत पर विचार किया है | आइये जानते है यात्रा के समय शुभ अशुभ संकेत कैसे मिलते हैं यात्रा से जुड़े कुछ खास शकुन-अपशकुन |

यात्रा के लिए शुभ अशुभ संकेत Yatra Ke Samay Milane Wale Shagun Apshagun Shubh Ashubh Sanket

अगर आप जानना चाहते है की यात्रा के समय क्या मिलना या दिखना शुभ होता है अशुभ यात्रा के समय शकुन और अपशकुन के बारे में जानकारी तो आपको बतादे की शास्त्रों में लिखा है कि यात्रा पर जाते या घर से निकलते ही हमें कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं, जो हमारी यात्रा की पूर्णता को दर्शाते हैं अर्थात यात्रा सफल या असफल होने के संकेत देते है |

इस लेख के माध्यम से हम आपको विद्वान पंडितो व ज्योतिषों द्वारा बताए गए यात्रा के शुभ संकेत Yatra Ke Shubh Sanket यात्रा के अशुभ संकेत Yatra Ke Ashubh Sanket यात्रा के समय शकुन और अपशकुन के बारे में जानकारी लेकर आये है | आइए आपको बताते हैं कि यात्रा शुरू करते समय कौन से संकेत हैं शुभता के प्रतीक और कौनसे अशुभता ले |

यात्रा के समय क्या मिलना शुभ होता है और क्या अशुभ

यात्रा के समय छींक का आना शुभ होता है या अशुभ
आप यदि घर से बाहर निकल रहे हैं और अचानक घर में या फिर घर से निकलते ही छींक हो जाती हैं तो इसे अपशगुन माना गया है | ऐसा होने पर कुछ समय के लिए घर पर ही रुकें और दो घूंट पानी पीकर यात्रा पर रवाना हों, इससे यह दोष टल जाएगा |

Yatra Ke Samay Tokana यात्रा के समय किसी का टोकना शुभ होता है या अशुभ

अक्सर कहा जाता है कि जो व्यक्ति कार्य के लिए निकल रहा हो तो उसे पीछे से नहीं टोंकना चाहिए क्योकि ऐसा करने से जिस कार्य के लिए जा रहे है उन्हें उसमें असफलता मिलती है और उनका समय, पैसा इत्यादि सब व्यर्थ हो जाता है | इस अपशगुन से बचने के लिए तत्काल अपने इष्ट देवता का स्मरण करें और दो घूंट पानी पीकर अपने लक्ष्य की तरफ निकल जाएं |

यात्रा के समय कुत्ते का भौंकना शुभ होता है या अशुभ

आप जरूरी काम से जाने के लिए निकले ही हों और तुरंत कोई कुत्ता आकर बेवजह ही आप पर भोंकने लगे और आपको आगे ना बढऩे दें, या फिर रोने की आवाज आए तो इसका अर्थ है कि आप कार्य में बाधा है | इस पर आप डरें नहीं और भगवान विट्ठल का स्मरण कर आगे बढ़ जाएं | हो सके तो एक चम्मच शहद या दही का सेवन करके गंतव्य के लिए रवाना हों |

Yatra Ke Samay Dudh Ka Girana यात्रा के समय दूध का गिरना शुभ होता है या अशुभ

यात्रा पर जाते समय यदि घर पर दूध उफन जाए, बिल्ली दूध पी जाए तो अपशगुन का संकेत होता है | इस अपशगुन से भयभीत न हों | आप भगवान शिव को दूध और जल मिलाकर चढ़ाएं और यात्रा पर जाएं, इससे दोष टल जाएगा |

बिल्ली का रास्ता काटना यात्रा के समय शुभ होता है या अशुभ

यात्रा के दौरान बिल्ली का रास्ता काटना भी अपशगुन माना जाता है | यहां तक कि लोग यात्रा निरस्त कर देते हैं | तो इससे भी आपको डरने की जरुरत नहीं है | ऐसा होने पर कुछ कदम पीछे हट जाएं | पीछे की तरफ मुंह करके 24 बार गहरी सांस लें और फिर अपने इष्ट का स्मरण करके आगे रवाना हो जाएं | इससे दोष टल जाएगा |

गाय का रंभाना शुभ होता है या अशुभ

जाते समय गाय के लगातार रंभाने की आवाज सुनाई दे तो समझना चाहिए कि यात्रा क्लेशकारी हो सकती है | कोशिश करें कि आप यात्रा पर न जाएं | यदि यात्रा अधिक जरुरी है तो गाय को ग्रास खिलाकर और भगवान गिरधर गोपाल का स्मरण करके निकलें | इससे दुर्योग टल जाएगा |

लोमड़ी का मिलना शुभ होता है या अशुभ

यदि आप यात्रा पर जा रहे हैं और आधा फरलांग चलने से पहले यदि सियार या लोमड़ी रास्ता काट दे तो इसे अशुभ मानना चाहिए | यदि ऐसा हो तो कम से कम 20 मिनिट रुककर और अपने गुरु का स्मरण करके यात्रा के लिए निकलना चाहिए |

कर्कशा नारी और विक्षिप्त शुभ होता है या अशुभ

बाहर / यात्रा पर जाते समय कर्कश स्वभाव की महिला या फिर अंग-प्रत्यंग विक्षत यानी जिसकी आंख या नाक कटी हो, ऐसे व्यक्ति के मिलने पर कम से कम दस मिनिट के लिए यात्रा रोक देनी चाहिए | यदि ऐसा हो तो पानी पीकर या फिर गाय के दर्शन करके यात्रा का शुभारंभ करना चाहिए |

यात्रा के समय शंख या घंटी की ध्वनि शुभ होता है या अशुभ

जिस दिन आपको प्रात: काल जागते ही यदि शंख, घंटा, भक्ति संगीत, पूजा आदि का स्वर सुनाई दे तो अत्यंत शुभ होता है | आपके बिगड़े काम बनेंगे और आपका पूरा दिन अच्छा बीतेगा | यात्रा में जाते समय शंख या घंटे का स्वर सुनाई दे तो यात्रा मंगलमय और सफल होती है |

यात्रा के समय गाय का दर्शन शुभ होता है या अशुभ

आप घर से कहीं यात्रा पर जा रहे हैं और रास्ते में गाय के दर्शन हो जाएं तो तय मानिए कि यात्रा मंगलमय होगी और उस दिन आपका बिगड़ा हुआ काम भी बन जाएगा | यात्रा के पूर्व गाय के दर्शन को शुभ माना गया है |

मार्ग में अर्थी शुभ होता है या अशुभ

आप घर से किसी काम पर निकले हैं, और यदि मार्ग में किसी दिवंगत की अंतिम यात्रा निकलते हुए मिल जाए, तो इसे शुभ मानना चाहिए | शास्त्रों इसे बेहद शुभ माना गया है | अर्थी को प्रणाम करके अपने काम के लिए आगे बढ़ जाना चाहिए |

यात्रा के समय भरा हुआ घड़ा शुभ होता है या अशुभ

आप घर, परिवार, समाज, राष्ट्र या फिर किसी अन्य कार्य के लिए निकले हैं और यदि रास्ते आपको कोई भी महिला पानी का भरा घड़ा या बर्तन में पानी लिए हुए आती या जाती अवस्था में मिल जाए तो तय मानिए आपका कार्य अवश्य पूरा होगा | कई लोग कलशधारी महिला को मिलने पर उसे उपहार भी देते हैं |

यात्रा के समय साधू पुरुष के दर्शन शुभ होता है या अशुभ

घर से बाहर निकलते ही रास्ते में यदि किसी साधु, सन्यासी के दर्शन हो जाएं तो यह भी आपकी यात्रा के लिए अति शुभ शकुन हैं | इससे बगैर किसी बाधा के आपका काम पूरा होगा |

नेवले का दर्शन शुभ होता है या अशुभ

आप यात्रा पर जा रहे हैं और यदि रास्ते में नेवला मिल जाए तो यात्रा को सफल मानना चाहिए | ये इस बात का संकेत है कि आपकी यात्रा सफल होगी |

Yatra Ke Shubh Sanket यात्रा के समय शुभ संकेत कैसे मिलते हैं [ यात्रा के समय इनका दिखना होता है शुभ ]

ब्राह्मण, हाथी, घोड़ा, गौ, फल, अन्न, दूध, दही, कमल पुष्प, सफेद वस्तु, वेश्या, वाद्य, मयूर, नेवला, सिंहासन, जलता दीपक, गोद में शिशु लिए हुए स्त्री, नीलकण्ठ पक्षी, चम्पा के पुष्प, कन्या, शुभ वचन, भरा हुआ घड़ा, घी, गन्ना, सफेद बैल, वेद ध्वनि, मंगल-गीत आदि |

Yatra Ke Ashubh Sanket यात्रा के समय मिलने वाले अशुभ संकेत [ यात्रा के समय इनका दिखना होता है अशुभ ]

वन्ध्या स्त्री, काला कपड़ा, हड्डी, सर्प, नमक, अंगार, विष्ठा, चर्बी, तेल, उन्मत्त पुरुष, रोगी, जलता गृह, बिलाव-युद्ध, लाल वस्त्र, सामने खाली घड़ा, भैंसों की लड़ाई, बिल्ली द्वारा रास्ता काटना आदि |

Yatra Ke Shagun Apshagun यात्रा के समय शकुन और अपशकुन के बारे में जानकारी
  • अन्न से भरा पात्र मिलना |
  • उल्लू का बाईं तरफ बोलना |
  • स्वप्न में बिल्ली का ऊपर गिरना |
  • रास्ते में खाली बर्तन का मिलना |
  • सड़ी-गली सब्जी या फल दिखना |
  • यात्रा के समय पक्षी का बीट करना |
  • सूखे पेड़ पर तोता बोलता दिखाई देना |
  • किसी भी शुभ कार्य की पालकी मिलना |
  • कपड़ा पहनते समय जेब से रुपए गिरना |
  • आपकी यात्रा के समय कोई गुड़ ले जाता दिखे |
यात्रा के लिए घर से निकलते समय शुभ संकेत
  • सुबह-सुबह घर में कोई भिच्छुक मांगने आ जाए |
  • जागने पर सबसे पहले दही या दूध से भरे पात्र पर नजर पड़ जाए |
  • मुख्य द्वार पर आकर किसी गाय का रंभाना सुख–सौभाग्य का सूचक है |
  • घर के बायीं तरफ गधे द्वारा आवाज करना व्यापार में वृद्धि का संकेत होता है |
  • माना जाता है कि यदि घर में बिल्ली प्रसव करे तो वह संपदा प्राप्ति का सूचक होता है |
  • सुबह–सुबह घर की मुंडेर या छत पर कौआ आवाज करे तो किसी अतिथि के आगमन का सूचक होता है |
  • यदि किसी घर में सोनचिड़िया और कोयल मधुर आवाज निकालती है तो उस घर के स्वामी का भाग्योदय होता है |
  • यदि कोई पक्षी आपके घर में कोई चांदी का टुकड़ा या आभूषण गिरा दे तो उसे लक्ष्मी प्राप्ति का सूचक माना जाता है |
Yatra Ke Liye Shubh Sanket यात्रा के समय शुभ संकेत कैसे मिलते हैं
  • यात्रा पर जाते समय सबसे पहले सामने ब्राह्मण, घोड़ा, हाथी, फल, अन्न, दूध, दही, गौ, सरसों, कमल दिखे तो शुभ फल मिलते हैं |
  • धोबी, मछली, घी, सिंहासन, पताका, शहद, बकरा, हथियार, गोरोचन, भारद्वाज पक्षी, पालकी, वेद-ध्वनि, मंत्रोच्चार ये भी शुभता के परिचायक हैं |
  • मांगलिक गीत और अंकुश, ये वस्तुएं यदि सामने दिखाई पड़े तो शुभफलदायक हैं | अपनी पीछे से आता हुआ खाली घड़ा भी शुभ कहा गया है |
  • स्वच्छ वस्त्र, बाजा, मोर, वेश्या, नीलकंठ, नकुल, बंधा हुआ एक पशु, मांस, मांगलिक चिन्ह, फूल, गन्ना, भरा हुआ घड़ा ये चीजें भी दिखाई दें तो यात्रा पर शुभ फल मिलते हैं |
  • छाता, गीली मिट्टी, कुंवारी कन्या, रत्न, पगड़ी, सफेद रंग का बैल, मद्य, लड़का लिए हुए स्त्री, प्रज्जवलित अग्नि, दर्पण, काजल, धुला हुआ वस्त्र यात्रा में सफलता की सूचना देते हैं |
  • यदि आप यात्रा के लिए निकल रहे हों और सामने से कोई गाय अथवा सौभाग्यवती ​स्त्री अपने गोद में अपनी बेटे को लेकर आ रही हो या फिर किसी बुजुर्ग व्यक्ति का शव गाजे-बाजे के साथ आता दिखाई दे तो समझना चाहिए कि यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होगी |
यात्रा के समय मिलने वाले अशुभ संकेत यात्रा के समय शकुन और अपशकुन के बारे में जानकारी
  • गाय का जरूरत से ज्यादा सिर हिलाना भाग्यहीनता का सूचक होता है |
  • यदि आधी रात में किसी स्त्री की रोने की आवाज सुनाई दे तो वह अपशकुन होता है |
  • मुख्य द्वार पर लगातार छिपकलियों का घूमना जीवन में बाधा और विवाद का संकेत होता है |
  • यात्रा पर जाते समय यदि चमड़ा, भूसा, हड्डी, सांप, नमक, अंगार, ईधन लकड़ी, कोयला आदि, नपुंसक, विष्ठा, तेल दिखाई दे तो ये अशुभ होता है |
  • पतित, अंगहीन, भूख से पीड़ित मनुष्य, खून, गिरगिट, बिल्लियों का युद्ध, छींक, गेरुआ वस्त्रधारी यति, गुड़, मठ्ठा, कीचड़ ये भी यात्रा में असफलता के सूचक होते हैं |
यात्रा के लिए घर से निकलते समय अशुभ संकेत
  • पागल, चर्बी, दवा, शत्रु, जटाधारी संन्यासी, तृण, रोगी, नंगा मनुष्य- बालक को छोड़कर, उबटन लगाए स्त्री-पुरुष, खुले हुए बाल वाली स्त्री दिख जाए तो यात्रा टाल देनी चाहिए |
  • सिर मुंडाया मनुष्य, गीला वस्त्र, गाली, अंधा, बहरा, ये यात्रा के समय सामने दिखाई दे जाए तो अशुभ फलप्रद होते हैं | इनके दिखाई देने पर कुछ समय के लिए यात्रा टाल देना उचित रहता है |
  • वंध्या स्त्री, कुबड़ा, परिवार में झगड़ा, वस्त्र का शरीर पर से गिर जाना, भैंसे का युद्ध, काला धान्य जैसे तिल, काला उड़द आदि, कपास, रूई, उल्टी, दाहिने भाग में गधे की आवाज सुनाई दे तो यात्रा पर नहीं जाना चाहिए |
  • शरीर पर गिरगिट या छिपकली के गिरने के शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के संकेत मिलते हैं | जैसे यदि छिपकली के दाहिने अंग पर गिरे तो शुभ संकेत और बाएं अंग पर गिरे या स्पर्श करे तो अशुभ संकेत माना जाता है |
यात्रा को सफल बनाने व दुष्प्रभाव से बचने के उपाय
  • गुरु मंत्र का मन में जाप करना |
  • जूते-चप्पल बदल कर निकलना |
  • घर से मीठा मुंह करके यात्रा पर रवाना होना |
  • सौभाग्यवती स्त्री या कन्या को प्रणाम करके आगे बढऩा |
  • यथा संभव तिल का दान – घर में वापस जाकर पानी पीकर निकलना |
  • गाय को ग्रास देकर या फिर मंदिर में दर्शन करके आगे लिए प्रस्थान करना |

विशेष सूचना : ये सभी जानकारी विभिन्न स्रोतों से उपलब्ध करवाई गई हैं जो की धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है | Rkalert.in इस बात की पुष्टि नहीं करता है |

सभी देवी-देवताओ पर शायरी फोटो डाउनलोड करने, पशु-पक्षियों जिव-जंतुओ व प्रकृति से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतो और राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले Events & Festival से सम्बंधित बधाई/शुभकामना सन्देश, शायरी FB Whatsapp Status Instagram Caption, Full HD Wallpaper Photo images DP Profile Pics इत्यादि डाउनलोड करने के लिए विजिट करे www.Rkalert.in पर | और सबसे पहले Shayari, Photo, Status डाउनलोड करने के लिए निचे दी गई Rkalert.in के सोशल मीडिया पेज को Follow व ग्रुप Join करे |

Follow On FacebookClick Here
Join Facebook GroupClick Here
Follow On TwitterClick Here
Subscribe On YouTubeClick Here
Follow On InstagramClick Here
Join On TelegramClick Here
Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top