Rajasthan RTE Admission

Rajasthan RTE Admission 2026 Form Date, Registration Process : राजस्थान प्राइमरी स्कूल कक्षा 1 में फ्री एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

Rajasthan RTE Admission 2026 Application Form Date, Registration Process – राजस्थान में आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में रिक्त 25 फीसदी फ्री सीटों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। फ्री एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म 20 फरवरी से शुरू कर दिए गये हैं और 4 मार्च तक फॉर्म भरे जायेंगे | एडमिशन 3 चरणों में पूर्ण किये जायेंगे। Rajasthan Primary School free Admission फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया, तारीख और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई हैं | इसलिए आर्टिकल को पूरा पढ़े |

Rajasthan RTE Admission 2026 Application Form Date

RTE के तहत राजस्थान के कमजोर वर्ग एवं असुविधाजनक वर्ग के बच्चों को फ्री में एडमिशन देने के लिए राजस्थान सरकार ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर गरीब व् कमजोर वर्ग के छात्रों का फ्री एडमिशन किया जाएगा | प्री प्राइमरी (PP3, PP4, PP5) और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए एडमिशन प्रक्रिया कुल 3 चरणों में पूर्ण की जाएगी। पहले राउंड के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 4 मार्च 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी अविभावक इस वर्ग से आते हैं वे अपने बच्चों को फ्री में एडमिशन दिलवाने के लिए तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

Rajasthan RTE Admission 2026: Important Date

RTE Admission 2026 के लिए आवश्यक सूचना

अभिभावकगण को ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक आवेदन के समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना है-

  • अभिभावक विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन मे अपने क्षेत्र के अधिकतम 5 विद्यालयों का चयन कर सकते है ।
  • जाति, निवास स्थान, बीपीएल सूची, विकलांगता के लिये सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक है ।
  • विद्यालय/विद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सामान्य विवरण के साथ जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं ग्राम, एडमिशन कक्षा का चयन कर डाटा सुरक्षित करें, तत्पश्चात विद्यालय/विद्यालयों का चयन कर डाटा सेव करें तथा एडमिशन फॉर्म को ‘फाइनल लॉक’ बटन पर क्लिक कर लॉक करें ।”

Rajasthan RTE Admission 2026 Age Limit : एडमिशन के लिए आयु सीमा | किन कक्षाओं में मिलेगा एडमिशन?

कक्षा के अनुसार विभाग की ओर से अलग अलग पात्रता तय की गई है। राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले के अनुसार अब केवल पहली कक्षा ही नहीं, बल्कि प्री-प्राइमरी (नर्सरी, LKG, UKG) में भी मुफ्त एडमिशन मिलेगा।

  • प्री-प्राइमरी (3+ से 5+ वर्ष): नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के लिए।
  • प्रथम कक्षा (6+ से 7 वर्ष): पहली कक्षा में सीधे एडमिशन के लिए।
  • आयु गणना : आयु की गणना 31 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

Rajasthan RTE Admission 2026 Form Date, Registration Process

शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 मार्च 2026 तक भरे जा सकेंगे। एडमिशन करवाने के लिए पेरेंट्स को ऑफिशियल पोर्टल rajpsp.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान बच्चे की जन्म तिथि, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड या विकलांगता प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

रजिस्ट्रेशन करने से पहले पेरेंट्स को इन डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखना होगा, जिससे रजिस्ट्रेशन करते समय कोई परेशानी न हो।

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा जारी)।
  • निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड, आधार कार्ड या बिजली का बिल)।
  • आय प्रमाण पत्र (अभिभावक की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए)।
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC वर्ग के लिए)।
  • बच्चे और अभिभावक का आधार कार्ड/जन आधार।
  • विशेष कैटेगरी प्रमाण पत्र (अनाथ, कैंसर/HIV पीड़ित, या विकलांगता की स्थिति में)।

How to RTE Admission Registration 2026 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

छात्रों को RTE 2026 की प्रक्रिया का हिस्सा बनाने के लिए सभी पेरेंट्स हमारे द्वारा बताए गए इन स्टेप्स को अपना कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। साथ ही, यह बिना किसी फीस के होगी।

स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर ‘RTE Online Application’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: बच्चे की डिटेल्स, पता और पात्रता कैटेगरी भरें।
स्टेप 4: अपने एरिया के अधिकतम 5 प्राइवेट स्कूलों को चुनें।
स्टेप 5: सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म को ‘Final Lock’ करें। साथ ही, फॉर्म भरने के बाद रिसिप्ट डाउनलोड करना न भूलें, क्योंकि लॉटरी के समय इसी के द्वारा रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।

तीन चरणों में पूर्ण होगी एडमिशन प्रक्रिया :

राज्य सरकार की ओर से आरटीई के तहत एडमिशन प्रक्रिया कुल 3 चरणों में पूर्ण की जाएगी। पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया 27 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक एवं अंत में रिक्त सीटों के लिए एडमिशन प्रक्रिया 13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक पूरी की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *