इस वेबसाइट से डाउनलोड हो रही है मध्य प्रदेश 5वीं 8वीं की मार्कशीट, नाम से देखे रिजल्ट

मध्य प्रदेश 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज दिन बहुत ही अहम है | क्योकि राज्‍य शिक्षा केंद्र ने सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों के इंतजार की घड़ी समाप्त करते हुए आज कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है | परीक्षा में शामिल हुए सभी विद्यार्थी अब अपनी मार्कशीट / स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है |

MP Board 5th 8th Result

Advertisements

राज्‍य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने आज 23 अप्रैल 2024 हनुमान जन्मोत्सव के दिन दोपहर 12:30 बजे 5वीं 8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है | रिजल्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जारी किया गया है | विद्यार्थियों को अपना परिणाम देखने के लिए अपने रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा | इसके अलावा आप अपने नाम से भी रिजल्ट की जाँच कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है |

25.5 लाख विद्यार्थियों का एक साथ परिणाम

Advertisements

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा 2024 6 मार्च से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी | इस साल मध्य प्रदेश 5वीं में सरकारी स्कूल के 8,35,971 छात्र, प्राइवेट स्कूल के 4,68,894 छात्र और मदरसों के 4,721 छात्रों ने परीक्षा दी | वहीं, 8वीं कक्षा के 8,35,120 छात्रों ने सरकारी स्कूल से परीक्षा दी है, प्राइवेट स्कूल से 4,03,795 और मदरसों के 3317 छात्रों ने कक्षा 8वीं का एग्जाम दिया | बोर्ड ने इन सभी विद्यार्थियों का परिणाम एक साथ जारी किया है | निचे बताये गए तरीके को फॉलो कर आसानी से मार्कशीट डाउनलोड करे |

इस तरीके से डाउनलोड करे मार्कशीट

आरएसकेएमपी की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट rskmp.in पर जाएं |
एमपि 5वीं 8वीं कक्षा परीक्षा परिणाम 2024 वाले लिंक पर क्लिक करें |
अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें |
‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें |
मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं या 8वीं परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा |
परिणाम मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें |

Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *