एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अब तक का बड़ा अपडेट | राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने कक्षा 5वीं 8वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है | बोर्ड ने नतीजे ऑनलाइन अपलोड किये है | सभी विद्यार्थी व अभिभावक घर बैठे मोबाइल से परिणाम की जाँच कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते है |
राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने कक्षा 5वीं 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है | रिजल्ट 23 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी किया गया | नतीजे ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किये गए है | अब विद्यार्थी घर बैठे आसानी से अपने मोबाइल से एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड का रिजल्ट व स्कोरकार्ड चेक कर सकते है |
एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड का रिजल्ट
मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं परीक्षा 2024 6 मार्च से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई | इस साल 5वीं में सरकारी स्कूल के 8,35,971 छात्र, प्राइवेट स्कूल के 4,68,894 छात्र और मदरसों के 4,721 छात्रों ने परीक्षा दी | वहीं, 8वीं कक्षा में सरकारी स्कूल के 8,35,120 छात्र, प्राइवेट स्कूल से 4,03,795 और मदरसों के 3317 छात्रों ने एग्जाम दी | बोर्ड ने इन सभी विद्यार्थियों का परिणाम एक साथ जारी किया है | आप यहाँ बताये गए तरीके को फॉलो कर आसानी से मोबाइल से रिजल्ट देख सकते है |
मोबाइल पर ऐसे देखे स्कोरकार्ड
आरएसकेएमपी की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट rskmp.in पर जाएं |
एमपि 5वीं 8वीं कक्षा परीक्षा परिणाम 2024 वाले लिंक पर क्लिक करें |
अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें |
‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें |
मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं या 8वीं परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा |
परिणाम मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें |