मध्य प्रदेश 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज दिन बहुत ही अहम है | क्योकि राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों के इंतजार की घड़ी समाप्त करते हुए आज कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है | परीक्षा में शामिल हुए सभी विद्यार्थी अब अपनी मार्कशीट / स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है |
राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने आज 23 अप्रैल 2024 हनुमान जन्मोत्सव के दिन दोपहर 12:30 बजे 5वीं 8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है | रिजल्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जारी किया गया है | विद्यार्थियों को अपना परिणाम देखने के लिए अपने रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा | इसके अलावा आप अपने नाम से भी रिजल्ट की जाँच कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है |
25.5 लाख विद्यार्थियों का एक साथ परिणाम
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा 2024 6 मार्च से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी | इस साल मध्य प्रदेश 5वीं में सरकारी स्कूल के 8,35,971 छात्र, प्राइवेट स्कूल के 4,68,894 छात्र और मदरसों के 4,721 छात्रों ने परीक्षा दी | वहीं, 8वीं कक्षा के 8,35,120 छात्रों ने सरकारी स्कूल से परीक्षा दी है, प्राइवेट स्कूल से 4,03,795 और मदरसों के 3317 छात्रों ने कक्षा 8वीं का एग्जाम दिया | बोर्ड ने इन सभी विद्यार्थियों का परिणाम एक साथ जारी किया है | निचे बताये गए तरीके को फॉलो कर आसानी से मार्कशीट डाउनलोड करे |
इस तरीके से डाउनलोड करे मार्कशीट
आरएसकेएमपी की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट rskmp.in पर जाएं |
एमपि 5वीं 8वीं कक्षा परीक्षा परिणाम 2024 वाले लिंक पर क्लिक करें |
अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें |
‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें |
मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं या 8वीं परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा |
परिणाम मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें |