जारी हुआ एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड का रिजल्ट, मोबाइल पर ऐसे देखे स्कोरकार्ड

एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अब तक का बड़ा अपडेट | राज्‍य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने कक्षा 5वीं 8वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है | बोर्ड ने नतीजे ऑनलाइन अपलोड किये है | सभी विद्यार्थी व अभिभावक घर बैठे मोबाइल से परिणाम की जाँच कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते है |

MP Board 5th 8th Result Marksheet

Advertisements

राज्‍य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने कक्षा 5वीं 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है | रिजल्ट 23 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी किया गया | नतीजे ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किये गए है | अब विद्यार्थी घर बैठे आसानी से अपने मोबाइल से एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड का रिजल्ट व स्कोरकार्ड चेक कर सकते है |

एमपी 5वीं 8वीं बोर्ड का रिजल्ट

Advertisements

मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं परीक्षा 2024 6 मार्च से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई | इस साल 5वीं में सरकारी स्कूल के 8,35,971 छात्र, प्राइवेट स्कूल के 4,68,894 छात्र और मदरसों के 4,721 छात्रों ने परीक्षा दी | वहीं, 8वीं कक्षा में सरकारी स्कूल के 8,35,120 छात्र, प्राइवेट स्कूल से 4,03,795 और मदरसों के 3317 छात्रों ने एग्जाम दी | बोर्ड ने इन सभी विद्यार्थियों का परिणाम एक साथ जारी किया है | आप यहाँ बताये गए तरीके को फॉलो कर आसानी से मोबाइल से रिजल्ट देख सकते है |

मोबाइल पर ऐसे देखे स्कोरकार्ड

आरएसकेएमपी की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट rskmp.in पर जाएं |
एमपि 5वीं 8वीं कक्षा परीक्षा परिणाम 2024 वाले लिंक पर क्लिक करें |
अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें |
‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें |
मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं या 8वीं परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा |
परिणाम मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें |

Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *