MBOSE SSLC Results 2025 जारी हुआ 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, लीशा अग्रवाल ने किया टॉप

बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होना शुरू हो गए है | सबसे पहले बिहार बोर्ड ने परीक्षाओ के नतीजे घोषित किये थे इसके बाद अब मेघालय बोर्ड ने भी 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है | रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है | विद्यार्थी अपने नाम व रोल नंबर के माध्यम से परिणाम की जाँच कर सकते है |

10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी

Advertisements

मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड ने Secondary School Leaving Certificate Examination 2025 Results 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है | मेघालय बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किया गया है है | परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स mbose.in, mboseresults.in और megresults.nic.in पर अपने नाम व रोल नंबर से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं | अगर किसी कारणवश मेघालय बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट क्रैश या स्लो हो जाती है तो स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं |

94.55% लड़कियां और 95.2% लड़के पास हुए

Advertisements

    मेघालय बोर्ड 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित करवाई गई | और नतीजे 5 अप्रैल को घोषित किये गए | बोर्ड द्वारा जारी मेघालय 10वीं रिजल्ट 2025 में लीशा अग्रवाल नामक स्टूडेंट ने पुरे प्रदेश में टॉप किया है | रिपोर्ट्स के अनुसार रेगुलर-1 में 94.55% लड़कियां और 95.2% लड़के पास हुए हैं | अगर जिला वाइज परिणाम की बात करे तो सबसे अच्छा रिजल्ट वेस्ट जयंतिया जिले का रहा है | यहां पर 96. 03% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं | पिछले 4 सालों की तुलना में इस साल का बोर्ड रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है |

    Meghalaya Board 10th Toppers List 2025 मेघालय बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2025

    रैंक 1: लीशा अग्रवाल और अविला कैथरीन पी. लिंगदोह
    रैंक 2: इवन्शन नोंगरुम और पोरी पांडे
    रैंक 3: अनुश्मिता चौधरी, सौरव पांडे और यूलीजमीन रिलिन एल. सुतिंग
    रैंक 4: अनामिका सिंह
    रैंक 5: तैशा ग्रेस पाक्यनतिन, मैनडरसन थोन्गनी, एस्थर डी. शिरा, महिर इस्लाम

    MBOSE SSLC Result 2025 Name & Roll No Wise – Direct Link

    ऐसे चेक करे मेघालय बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

    सबसे पहले मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर विजिट करें |
    होमपेज पर मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें |
    अब यहाँ लॉगिन डिटेल्स एंटर करें |
    सबमिट पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा |
    मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करके पेज डाउनलोड कर लें |

    रिजल्ट लिंक – https://www.megresults.nic.in/sslc25.htm

    Results Booklet

    First-Twenty Candidates in Order of Merit

    Highest Marks Subject wise

    Join Telegram Join Now
    Join WhatsApp Join Now