पंचायती राज विभाग में निकली बम्पर भर्ती, अभी करे आवेदन, जाने चयन कैसे होगा

Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए खुशखबरी है | पंचायती राज विभाग ने 6500 से भी अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये है | इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 14 मई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

Advertisements

jobs

बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसायटी के तहत पंचायती राज विभाग में लेखपाल सहायक आईटी के पदों पर वैकेंसी निकाली है | इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पंचायती राज विभाग में में लेखपाल सहायक आईटी के 6570 रिक्त पदों को भरा जायेगा | ‌इन पदों में से 4270 पद पुरुष उम्मीदवार और 2300 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं |

महत्वपूर्ण तिथि

Advertisements

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख : 15 अप्रैल 2024
ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट : 14 मई 2024

वैकेंसी डिटेल

लेखपाल सहायक आईटी के कुल पद : 6570
UR : 1643 (पुरुष: 1068, महिला: 575)
EWS : 657 (पुरुष: 427, महिला: 230)
SC : 1313 (पुरुष: 853, महिला: 460)
ST : 131 (पुरुष: 85, महिला: 46)
EBC : 1643 (पुरुष: 1068, महिला: 575)
BC : 1183 (पुरुष: 769, महिला: 414)

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीकॉम या एमकॉम या सीए इंटर पास होना जरूरी है | आदेशानुसार जिन लोगों ने सीए इंटर किया हो, उन्हें वरीयता मिलेगी |

सैलरी

पंचायती राज विभाग में लेखपाल सहायक आईटी के पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को 20 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी के तौर पर दिए जावेंगे |

आयु सीमा

न्यूनतम आयु सीमा : 21 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा : 35 वर्ष

चयन प्रक्रिया

लेखपाल सहायक आईटी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जावेगा |

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

12वीं, ग्रेजुएशन पास या सीए की मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड
समग्र आईडी
बैंक पासबुक

आवेदन प्रक्रिया : ऐसे करें अप्लाई

ऑफिशियल वेबसाइट state.bihar.gov.in पर जाएं |
लेखपाल सह आईटी सहायक भर्ती 2024 पर क्‍लिक करें |
यहां रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा, जिसमें पूरी डिटेल्‍स भरें |
डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें |
इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें |

Advertisements
Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now

Scroll to Top