UKPSC Lecturer Recruitment 2026 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) हरिद्वार द्वारा उत्तराखंड शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह -ग) सेवा परीक्षा 2025 हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं | UKPSC लेक्चरर भर्ती 2026 हेतु कुल पदों की संख्या 808 हैं अत: रिक्तियों की संख्या घटायी व बढाई जा सकती हैं | इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसम्बर 2025 को प्रारम्भ होगी | शिक्षा विभाग में लेक्चरर पर सरकारी नौकरी चाहने वाले योग्य उम्मीदवार आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं |
इच्छुक उम्मीदवार रिक्त पदों का ब्यौरा, शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया की जाँच हेतु अधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़े | UKPSC लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 हैं | सरकारी नौकरी की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए विजिट करें RkAlert.in वेबसाइट पर |
UKPSC लेक्चरर भर्ती 2026 के मुख्य विवरण इस प्रकार –
| भर्ती एजेंसी का नाम | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) |
| पद का नाम | लेक्चरर |
| कुल पद | 808 |
| सैलरी | 47,600 से 1,51,100/- रूपये प्रतिमाह |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारम्भ तिथि | 31 दिसम्बर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 जनवरी 2026 |
| एजुकेशन क्वालिफिकेशन | मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक, स्नातकोत्तर / एल.टी.डिप्लोमा / बीएड की उपाधि होना चाहिए | |
| आयु सीमा | न्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 42 वर्ष आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छुट दी जायेगी | |
| आवेदन शुल्क | सामान्य/ पिछड़ा वर्ग – 300 रूपये एससी/एसटी/ महिला – 150 रूपये |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| नोटिफिकेशन | डाउनलोड पीडीऍफ़ |
| अप्लाई ऑनलाइन | डायरेक्ट लिंक |
Latest Sarkari Jobs 2026 यह भी पढ़े अप्लाई करें

