SSC CPO Recruitment Changes 2025

SSC CPO Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1871 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर है, जबकि फॉर्म में सुधार 8 से 10 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।

भर्ती में दिल्ली पुलिस SI के 205 पुरुष और 112 महिला पद, CAPF SI (GD) के 1320 पद और CISF SI (Fire) के 234 पद शामिल हैं। CAPF में BSF के 457, CRPF के 254, CISF के 250, ITBP के 187 और SSB के 172 पद हैं।

परीक्षा पैटर्न में 3 बड़े बदलाव

SSC CPO 2026 में परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। Paper-I अब 200 की जगह 100 प्रश्नों का होगा और समय 2 घंटे से घटाकर 1 घंटा कर दिया गया है। इसमें रीजनिंग, GK, गणित और अंग्रेजी के 25-25 प्रश्न होंगे और प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।

Paper-II का पैटर्न भी बदल गया है। अब इसमें रीजनिंग, GK, गणित और अंग्रेजी शामिल होंगे। कुल 100 प्रश्न 200 अंकों के होंगे और परीक्षा के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। वहीं Paper-II में गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी, जबकि Paper-I में 0.25 अंक काटे जाएंगे।

योग्यता और आयु सीमा

दिल्ली पुलिस और CAPF SI पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। सामान्य SI पदों के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष है। CISF SI Fire के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की आयु छूट मिलेगी।

फिजिकल टेस्ट भी जरूरी

चयन प्रक्रिया में Paper-I, PET/PST, Paper-II और मेडिकल/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़ 16 सेकंड, 1.6 किमी दौड़ 6.5 मिनट, लंबी कूद 3.65 मीटर और ऊंची कूद 1.2 मीटर रखी गई है। महिला उम्मीदवारों को 100 मीटर 18 सेकंड और 800 मीटर 4 मिनट में पूरा करना होगा।

आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला और SC/ST उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। SSC CPO Paper-I की परीक्षा तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *