MP Police Constable Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत आरक्षक (जनरल ड्यूटी-GD) के 7,500 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए विशेष सशस्त्र बल (SAF) और गैर-विशेष सशस्त्र बल के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 22 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी। भर्ती की लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी।
MP Police Constable Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 के तहत कुल 7,500 पदों को भरा जाएगा। इनमे से 700 पद SAF के लिए हैं, जो केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं, जबकि 6,800 पद अन्य कैडर के हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।
MP Police Constable 2026: आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
- नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 9 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 6 अक्टूबर 2026
- आवेदन में सुधार की अवधि: 22 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026
- लिखित परीक्षा शुरू: 19 नवंबर 2026 से
कौन कर सकता है आवेदन?
MP Police Constable GD भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता वर्ग के अनुसार निर्धारित की गई है। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है, जबकि मध्य प्रदेश के ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है।
MP Police Constable 2026 Age Limit: आयु सीमा कितनी है?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए तथा आयु की गणना 6 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
MP Police Constable Recruitment 2026 में आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
- अनारक्षित/General उम्मीदवार: ₹500
- मध्य प्रदेश के SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवार: ₹250
- कियोस्क माध्यम से अतिरिक्त शुल्क: ₹60
- MP Online पोर्टल के माध्यम से अतिरिक्त सेवा शुल्क: ₹20
MP Police Constable Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?
MP Police Constable GD पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹19,500 से ₹62,000 प्रति माह का पे-स्केल दिया जाएगा। इसके अलावा पात्रतानुसार अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी। यानी पुलिस विभाग में नौकरी के साथ उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और सरकारी सेवा से जुड़े अन्य लाभ प्राप्त होंगे।
MP Police Constable Selection Process: कैसे होगा चयन?
MP Police Constable GD भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) होगी, जिसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होने की जानकारी दी गई है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें 800 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद जैसी शारीरिक गतिविधियां शामिल होंगी। इसके बाद उम्मीदवारों का शारीरिक मानक परीक्षण (PMT) होगा, जिसमें निर्धारित शारीरिक मानकों जैसे लंबाई और पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीने की माप की जांच की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होगी।
MP Police Constable Exam 2026 कब होगी?
MPESB द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कांस्टेबल GD भर्ती की लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा की विस्तृत तारीख, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी।
MP Police Constable Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- भर्ती से संबंधित MP Police Constable GD Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंट/पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

