post office me 23757 pado par nai bharti nahi hogi pariksha interview jane aavedan ki aakhiri tarikh

10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए बिना किसी परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस है। आवेदन की अंतिम तारीख समाप्त होने से पहले इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें चयन के लिए न तो कोई लिखित परीक्षा देनी होगी और न ही इंटरव्यू देना होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी इस भर्ती के लिए योग्य हैं, तो आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) शेड्यूल-II जुलाई 2026 के तहत BPM, ABPM और डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 से शुरू हुए हैं और उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में गलती सुधारने का मौका 23 और 24 सितंबर को मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होना चाहिए। साथ ही संबंधित सर्किल की स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है। उम्र 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

100 रुपये है फीस

सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं महिला, SC, ST, PwBD और ट्रांसवुमन उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है।

बिना परीक्षा ऐसे होगा चयन

GDS भर्ती में उम्मीदवारों की 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। मेरिट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार के लिए कंप्यूटर का ज्ञान और साइकिल चलाना आना भी जरूरी है।

किस राज्य में कितने पद?

India Post GDS भर्ती 2026 के तहत अलग-अलग पोस्टल सर्किलों में BPM, ABPM और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रमुख सर्किलों में पदों की संख्या इस प्रकार है:

  • महाराष्ट्र: 2,297 पद
  • तमिलनाडु: 2,118 पद
  • उत्तर प्रदेश: 1,691 पद
  • पश्चिम बंगाल: 1,619 पद
  • मध्य प्रदेश: 1,450 पद
  • झारखंड: 1,379 पद
  • केरल: 1,373 पद
  • उत्तर-पूर्वी क्षेत्र: 1,354 पद
  • ओडिशा: 1,353 पद
  • कर्नाटक: 1,116 पद
  • बिहार: 1,098 पद

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए इंडिया पोस्ट की GDS भर्ती वेबसाइट पर जाएं। पहले OTR Registration करें और मोबाइल नंबर व ईमेल OTP से वेरिफाई करें। इसके बाद Candidate Login करके Apply Online पर जाएं। व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें, पोस्ट प्रेफरेंस चुनें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और जहां शुल्क लागू हो वहां फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *