MPESB Patwari Admit Card 2026 OUT patwari pariksha ka admit card jari yaha se kare download

MPESB Patwari Admit Card 2026: मध्य प्रदेश में पटवारी समेत ग्रुप-2 और सब-ग्रुप-4 भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। MPESB ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब esb.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड की जरूरत होगी।

22 सितंबर को होगी परीक्षा

MPESB ग्रुप-2 और सब-ग्रुप-4 परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर 2026 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2106 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 608 पद जनरल, 613 ओबीसी, 207 ईडब्ल्यूएस, 274 एससी और 404 पद एसटी वर्ग के लिए हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाएं और Latest Updates में “Test Admit Card Group-2 Sub Group-4 Recruitment Test-2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी दिशा-निर्देश जरूर चेक कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *