SBI Clerk Admit Card 26 27 september ko pariksha abhi aese download kare call letter

SBI Clerk Prelims Admit Card 2026: SBI क्लर्क भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन डिटेल्स से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Clerk Prelims परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को ऑनलाइन मोड में होगी। इस भर्ती के जरिए 9,766 रेगुलर पदों पर नियुक्ति की जानी है।

4 शिफ्ट में होगी परीक्षा

प्रीलिम्स परीक्षा चार शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 10 बजे, दूसरी 11:30 से 12:30 बजे, तीसरी दोपहर 2 से 3 बजे और चौथी शिफ्ट शाम 4:30 से 5:30 बजे तक होगी। उम्मीदवार का रिपोर्टिंग टाइम उसके एडमिट कार्ड में दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें SBI Clerk Admit Card

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले SBI की वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं। इसके बाद Careers सेक्शन खोलकर Junior Associate Recruitment लिंक पर क्लिक करें। अब SBI Clerk Prelims Admit Card 2026 के लिंक पर जाएं और रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा दर्ज करके सबमिट करें। स्क्रीन पर कॉल लेटर खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर ये गलती न करें

परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी, वैध फोटो ID और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाएं। अपने एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम को पहले ही चेक कर लें। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र पर लेकर जाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *