IBPS RRB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। IBPS RRB-XV भर्ती के तहत 13,745 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यानी जिन अभ्यर्थियों का फॉर्म किसी वजह से रह गया था, उनके पास अभी एक और मौका है।
इस भर्ती में Office Assistant (Multipurpose), Officer Scale-I, Officer Scale-II और Officer Scale-III के पद शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 8,222 पद Office Assistant के हैं। इसके अलावा Officer Scale-I के 4,256, Scale-II के 1,047 और Scale-III के 220 पद हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
Office Assistant और Officer Scale-I के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। Scale-II और Scale-III के लिए पद के अनुसार अतिरिक्त योग्यता और अनुभव जरूरी है।
आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग है। Office Assistant के लिए 18-28 वर्ष, Officer Scale-I के लिए 18-30 वर्ष, Scale-II के लिए 21-32 वर्ष और Scale-III के लिए 21-40 वर्ष आयु निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क की बात करें तो SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये, जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये शुल्क है।
चयन प्रक्रिया में भी पद के अनुसार अंतर है। Office Assistant के लिए प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा होगी। Officer Scale-I के लिए प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू होगा, जबकि Scale-II और III के लिए लिखित परीक्षा व इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
ऐसे में अगर आप IBPS RRB भर्ती का इंतजार कर रहे थे, तो 27 सितंबर की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें। आवेदन IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से किया जा सकता है।

