iocl me nikali bharti naa pariksha naa interview form bharo naukari pao

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अप्रेंटिस बनने का शानदार मौका है। आईओसीएल की बोंगाईगांव रिफाइनरी में 58 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में मिले अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा।

58 पदों पर भर्ती

भर्ती के तहत अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) के 36, ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर) के 14 और टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इंस्ट्रूमेंटेशन) के 8 पद शामिल हैं।

अटेंडेंट ऑपरेटर और बॉयलर पदों के लिए संबंधित विषयों के साथ 3 वर्षीय B.Sc., जबकि टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है।

18 अक्टूबर तक करें आवेदन

उम्मीदवार की उम्र 30 सितंबर 2026 को 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे है। आवेदन NAPS/NATS पोर्टल के जरिए करना होगा। इसके बाद निर्धारित Microsoft Form भरना भी अनिवार्य है।

बिना परीक्षा ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। संबंधित योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। दोनों प्रक्रिया में फिट पाए जाने के बाद नियुक्ति का प्रस्ताव दिया जाएगा।

आवेदन से पहले उम्मीदवार भर्ती की आधिकारिक शर्तों और पात्रता को ध्यान से जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *