HP High Court Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का मौका है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट, शिमला ने लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और कुक-कम-अटेंडेंट के 15 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती में चपरासी के 8, माली के 2, कुक-कम-अटेंडेंट के 4 और लाइब्रेरियन का 1 पद शामिल है। चपरासी, माली और कुक-कम-अटेंडेंट जैसे ग्रुप-डी पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि माली के लिए 3 साल का बागवानी अनुभव और कुक-कम-अटेंडेंट के लिए 3 साल का खाना पकाने का अनुभव भी जरूरी है।
लाइब्रेरियन के लिए क्या योग्यता?
लाइब्रेरियन पद के लिए लाइब्रेरी साइंस में निर्धारित डिग्री/डिप्लोमा के साथ संबंधित क्षेत्र में 3 साल का अनुभव मांगा गया है। इस पद का वेतन ₹35,600 से ₹1,12,800 तक है। वहीं ग्रुप-डी पदों के लिए वेतन ₹18,000 से ₹56,900 तक रहेगा।
उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष है, जबकि पात्र हिमाचली आरक्षित श्रेणियों और राज्य सरकार के कर्मचारियों को अधिकतम 50 वर्ष तक की छूट दी गई है।
ग्रुप-डी पदों पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग 1:3 के अनुपात में होगी। मेरिट में 85 अंक शैक्षणिक योग्यता और 15 अंक मूल्यांकन के होंगे। लाइब्रेरियन पद के लिए प्रतियोगी लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होगा।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹450 और हिमाचल प्रदेश की निर्धारित आरक्षित श्रेणियों को ₹300 आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू: 27 सितंबर 2026
अंतिम तारीख: 27 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे
कुल पद: 15
न्यूनतम योग्यता: 10वीं पास
आवेदन माध्यम: ऑनलाइन
भर्ती वेबसाइट: hphcrecruitment.in

