Supreme Court JCA Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी भर्ती खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने कनिष्ठ न्यायिक सहायक (Junior Court Assistant) के 250 संभावित पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। खास बात यह है कि आवेदन के लिए ग्रेजुएशन के साथ सिर्फ 35 शब्द प्रति मिनट की अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड जरूरी है।
7 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। योग्य अभ्यर्थी 28 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती विज्ञापन 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।
योग्यता और उम्र कितनी चाहिए?
अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान और अंग्रेजी में कम से कम 35 WPM टाइपिंग स्पीड जरूरी है।
1 सितंबर 2026 को उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
चार चरणों में होगा चयन
इस भर्ती में चयन 4 चरणों में होगा—पहले 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा, फिर 50 अंकों का कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, इसके बाद 100 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा और अंत में 25 अंकों का इंटरव्यू।
वस्तुनिष्ठ परीक्षा में कम से कम 50 अंक, टाइपिंग में 25 अंक, वर्णनात्मक परीक्षा में 50 अंक और इंटरव्यू में 13 अंक हासिल करना जरूरी होगा।
कहां होगी परीक्षा?
पहली यानी वस्तुनिष्ठ परीक्षा देश के 131 शहरों में आयोजित की जाएगी। टाइपिंग और वर्णनात्मक परीक्षा दिल्ली/NCR में होगी। इंटरव्यू दिल्ली में ऑनलाइन या प्रत्यक्ष माध्यम से हो सकता है।
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य/EWS: ₹1,500
SC/ST/OBC-NCL/भूतपूर्व सैनिक/दिव्यांग: ₹750
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन यूको बैंक के माध्यम से करना होगा।
ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक के जरिए फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन में 10वीं प्रमाणपत्र के अनुसार नाम, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि भरनी होगी। फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं-12वीं और ग्रेजुएशन के दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन संख्या और फॉर्म की कॉपी जरूर सुरक्षित रखें।
ध्यान रखें: 250 संभावित पदों के मुकाबले करीब 10 गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जबकि आगे सफल उम्मीदवारों में से करीब 3 गुना अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे।

