951 pado par C-DAC bharti shuru ₹0 aavedan shulk 26 october tak kare apply

C-DAC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) ने 951 प्रोजेक्ट आधारित पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि कुछ पदों के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं और किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

सी-डैक की इस भर्ती के तहत प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोजेक्ट टेक्नीशियन, प्रोजेक्ट इंजीनियर/पीएस एंड ओ एग्जीक्यूटिव, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, मॉड्यूल लीड, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर, प्रोजेक्ट ऑफिसर, प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ, एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट और एचआर एसोसिएट सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती देशभर के 11 सी-डैक केंद्रों के लिए की जा रही है।

951 पदों पर होगी भर्ती

केंद्रवार पदों की बात करें तो सबसे ज्यादा 272 पद बेंगलुरु, 211 पद नोएडा, 162 पद पुणे, 76 पद हैदराबाद, 67 पद चेन्नई, 46 पद गुवाहाटी/सिने, 45 पद मुंबई, 28 पद कोलकाता, 25 पद तिरुवनंतपुरम, 16 पद मोहाली और 3 पद दिल्ली केंद्र के लिए हैं। इस तरह कुल 951 पदों पर भर्ती होगी।

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। प्रोजेक्ट एसोसिएट पद के लिए बीई/बीटेक, एमई/एमटेक या संबंधित स्नातकोत्तर योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और कुछ पदों पर फ्रेशर्स भी पात्र हैं। प्रोजेक्ट टेक्नीशियन के लिए आईटीआई, डिप्लोमा या संबंधित योग्यता मांगी गई है। वहीं सीनियर और मैनेजर स्तर के पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव जरूरी है। पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से लेकर 56 वर्ष तक रखी गई है।

ऐसे होगो चयन

उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर स्क्रीनिंग के बाद किया जाएगा। पद के अनुसार लिखित परीक्षा या कौशल परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

सी-डैक भर्ती 2026 की सबसे खास बात यह है कि आवेदन शुल्क पूरी तरह शून्य है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों सहित किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

इच्छुक उम्मीदवार सी-डैक के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाकर विज्ञापन संख्या CORP/JIT/03/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर ओटीपी सत्यापित करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण भरकर फोटो एवं रिज्यूमे अपलोड करना होगा। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें और सबमिट किए गए फॉर्म की प्रति सुरक्षित रख लें। आवेदन की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2026 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *